Advertisement
Categories: PunjabState

Amritpal ने फिर दिया जहरीला बयान, ‘’भारत का अभिन्न अंग नही है पंजाब’’

Share
Advertisement

खालिस्तान समथर्क और सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह द्वारा भारत के खिलाफ विवादित एक बार फिर बयान देते हुए नज़र आए। इस बार उन्होंने कहा है कि पंजाब भारत का अभिन्न अंग ही नहीं है। वह इसी बात पर नही रुके उन्होंने आगे कहा कि लाहौर और ननकाना साहिब के बिना पंजाब की तस्वीर नहीं बनती है। इससे पहले की बात करें तो अमृतपाल ने कहा था कि वह अपने आपको भारतीय नहीं मानता है। एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में अमृतपाल ने कहा था कि भारतीय पासपोर्ट एक दस्तावेज है और इससे वह भारतीय नहीं बन जाता।

Advertisement

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह कहा

बता दें कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बुधवार को डीजीपी को पत्र लिखकर अजनाला थाने में हुए हमले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘अमृतपाल के साथी तुफान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और बाद ने पुलिस ने ही उसे छोड़  दिया। सवाल ये उठता है कि क्या तुफान सिंह निर्दोष था?’ पत्र में राजा वड़िंग ने पंजाब का माहौल खराब होने की भी आशंका जाहिर की है। राजा वड़िंग ने कहा कि अमृतपाल के समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

अमृतपाल सिंह के खुद को भारतीय न मानने के बयान दिया तो इस  पर पूर्व राजनयिक केसी सिंह ने कहा है कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक और स्वयंभू अलगाववादी अमृतपाल सिंह को अपना पासपोर्ट सरेंडर कर देना चाहिए, क्योंकि अमृतपाल ने कहा था कि वह खुद को भारतीय नागरिक नहीं मानते हैं।

सुनेहरा पंजाब पार्टी केसी सिंह ने कहा

सुनेहरा पंजाब पार्टी के प्रमुख केसी सिंह ने कहा कि अमृतपाल को शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) से एक स्टेटलेस व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान प्राप्त करनी चाहिए क्योंकि ‘खालिस्तान केवल उनके दिमाग में मौजूद है.’। आपको बताते चले कि  अमृतपाल पिछले साल भारत लौटने और सिख उपदेशक बनने से पहले दुबई में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम कर रहा था। उन्होंने अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा स्थापित एक सामाजिक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। जो एक घटना में पिछले सा मारे गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा था कि खालिस्तान समर्थकों को पाकिस्तान और अन्य देशों से फंडिंग मिल रही है और राज्य पुलिस इस मुद्दे से निपटने में सक्षम है।

ये भी पढ़े:MP News: 250 स्कूली बसों की हुई जांच, 37 बसों में मिली कमियों पर लगा जुर्माना

Recent Posts

Advertisement

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन लागू करना चाहती है कांग्रेस, मध्य प्रदेश में बोले CM योगी

CM Yogi In MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार…

May 4, 2024

Bihar:  लालू यादव का परिवार बिहार नहीं, वो सिर्फ उनका परिवार- रविशंकर प्रसाद

Ravi Shankar Prasad to Tejashwi: तेजस्वी यादव के हिंदू वाले बयान पर बिहार में राजनीति…

May 4, 2024

मसूरी देहरादून मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 5 की मौत

Mussoorie Road Accident: उत्तराखंड के देहरादून में मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो…

May 4, 2024

लोहरदगा में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… कांग्रेस ने इस जिले को बदहाली में छोड़ा

PM Modi in Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं भगवान…

May 4, 2024

Palamu: कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन-जायदाद पर- पीएम मोदी

PM Modi in Palamu: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू में एक…

May 4, 2024

This website uses cookies.