Advertisement

Aligarh: जिला अस्पताल में क्लोरीन गैस रिसाव होने से मचा हड़काम…मरीजों को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट..

Share
Advertisement

Aligarh: जिला अस्पताल में क्लोरीन गैस रिसाव होने से हड़कम्प मचा। आनंन फानन में मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।  अलीगढ़ के जिला मलखान सिंह अस्पताल में क्लोरिन गैस रिसाव हुआ, जो एक सिलेंडर से हो रहा था। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया। दमकल के अधिकारियों ने कहा यह बेहद खतरनाक है।

Advertisement

आपको बता दें कि  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नीरज त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया है कि  यहां पर स्टोर में क्लोरीन सिलेंडर रखा हुआ था। जैसे ही हमें जानकारी मिली। फायर कर्मी, स्वास्थ्य विभाग कर्मी, और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पास के मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। दमकल विभाग की टीम द्वारा इस पर पूरी तरीके से नियंत्रण पा लिया गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि स्थिति नियंत्रण में है, कोई जान मन का खतरा नहीं है, विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह मलखान सिंह हॉस्पिटल में गैस रिसाव की सूचना प्राप्त हुई थी, अग्नि सामान विभाग यहां पर पहुंचा, यहां पर देखा कि उनके स्टोर में दो सिलेंडर क्लोरीन के रखे हुए थे, जिनमें से एक सिलेंडर में रिसाव हो रहा था, तुरंत ही सिलेंडर पर पानी डाला गया। सिलेंडर को ड्रम में रखकर उस पर लगातार पानी बहाया गया। सिलेंडर को खाली कर दिया गया है, दूसरे सिलेंडर को भी चेक कर लिया गया है, वह सिलेंडर लगभग खाली है, वर्तमान स्थिति संतोषजनक है, कोई खास बात नहीं है, स्वास्थ्य विभाग के लोगों का कहना है कि यह सिलेंडर 15 साल से स्टोर में रखे हुए थे, उसी में से रिसाव हुआ था, यूज में नहीं थे, इस गैस से कोई भी प्रभावित नहीं हुआ है, क्लोरिन खतरनाक गैस होती है, हमारी दमकल की दो गाड़ियां आईं थीं, 1 घंटे में काबू पाया गया है।

रिपोर्ट: अर्जुन देव वार्ष्णेय

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल को झटका, न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ी, अंतरिम जमानत याचिका भी हुई खारिज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *