Advertisement
State

Agra: नहीं देखा होगा प्रेम कहानी का ऐसा अंत, पढ़ें पूरी खबर

Share
Advertisement

मोहब्बत की नगरी कही जाने वाली आगरा(Agra) में बुधवार की शाम दो प्रेमियों का दर्दनाक अंत हो गया। चार वर्ष पहले विवाह बंधन में बंधे पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी ढाई वर्ष की मासूम बच्ची वहीं पास में ही बैठी चीख रही थी। माता-पिता के अलावा और था भी कौन जो उसे चुप कराता। लेकिन वह भी तो अब इस दुनिया में नहीं थे।

Advertisement

फंदे पर लटक रहे थे ईश्वरी और बबली

मासूम लगातार रोए जा रही थी, वह चुप ही नहीं हो रही थी। बच्ची के रोने पर मां उसे चुप करा लेती थी। आज कोई हलचल नहीं थी। यह बात पड़ोसियों को कुछ खटकी। उन्होंने घर जाकर दरवाजे से झांका तो उनके होश उड़ गए। ईश्वरी और बबली दोनों फंदे से लटक रहे थे।

ये है पूरा मामला

घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली गांव की है। मूलरूप से कागारौल थाना क्षेत्र के इकराम नगर निवासी ईश्वरी (32) अपनी पत्नी बबली (30) और ढाई वर्ष की बेटी लावण्या के साथ यहां रहता था। यहां वह पास के ही एक ईंट-भट्ठा में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके आगरा के ही बोदला गांव गई थी। एक हफ्ते पहले पति से रूठकर बबली अपने मायके चली गई थी। वह मंगलवार को ही लौटी थी। बुधवार की सुबह ईश्वरी काम पर गया था।

दोपहर बाद करीब तीन बजे वह काम से लौटा था। इसके बाद कुछ देर बाद घर में ढाई वर्ष की मासूम लावण्या के तेज आवाज में रोने की आवाज आई। वह मासूम बच्ची भले ही जीने-मरने के अंतर को न समझ सकती हो लेकिन उसकी रोने की आवाज सामान्य से अलग थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

आगरा से ममता भरद्वाज की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Prayagraj: अतीक के कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी, हथियारों समेत करोड़ों रुपये कैश मिला

Recent Posts

Advertisement

सीएम केजरीवाल की जान को खतरा, खरोंच भी आई तो बीजेपी होगी जिम्मेदार- संजय सिंह, AAP

Threat to CM Kejriwal: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…

May 20, 2024

PM Modi In Odisha: ओडिशा में दहाड़े PM मोदी, बोले- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार

PM Modi roared in Odisha: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है.…

May 20, 2024

Iran Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति की हुई मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Iran Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Iran President Ebrahim Raisi) और विदेश मंत्री…

May 20, 2024

PM मोदी ने ओडिशा में किया रोड शो, पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार संबित पात्रा भी रहे मौजूद

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान…

May 20, 2024

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान जारी, पढ़ें ताजा अपडेट

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…

May 20, 2024

This website uses cookies.