Advertisement
State

26/11 Attack: इतिहास में मुंबई हमले का काला दिन, दहल गई थी माया नगरी

Share
Advertisement

26/11 Attack: देश आज 26/11 के हमलों में शहीद हुए जवानों और मारे गए लोगों को याद कर रहा है। उस भयावह आंतकी हमलें में 160 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। 300 से ज्यादा लोग घायल हो हुए थें। आज से ठीक 15 साल पहले मुंबई हमला इतिहास को वो काला दिन जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता। आइए जानते है क्या है 26/11 की कहानी

Advertisement

मुंबई में था वो एक समान दिन

दिन था 26 नवंबर 2008 वक्त शाम का माया नगरी मुंबई (Mumbai) में हर दिन की तरह चहलकदमी थी। स्थिति समान बनी हुई थी। लोग बजारों में खरीदारी कर रहे थे कुछ लोग मरीन ड्राइव पर रोज की तरह समुद्र से आ रही ठंडी हवा का लुत्फ ले रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे रात हुई मुंबई में चीखपुकार तेज हो गई।  

26/11 Attack को अंजाम देने पाकिस्तान से आए थे आंतकी

26/11 के हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से 10 आंतकवादी भेजे गए थे। जिन्हें पाकिस्तान(Pakistan) में ही ट्रेनिंग दी गई थी। हमले से 5 दिन पहले 21 नवंबर 2008 को ही दस आतंकी नाव में पाकिस्तान से गुजरात के रास्ते भारत में दाखिल हो गए। अपने रास्ते में, उन्होंने चार मछुआरों को भी मार डाला था और नाव के कप्तान को भारत में एंट्री दिलवाने की धमकी दी। उनका मेन मकसद आतंक फैलाना और कुछ प्रमुख आतंकवादियों को कंधार अपहरण मामले से छुड़वाना था।

शहर को हॉटलों को बनाया निशाना

आतंकियों ने मुंबई में दाखिल होते ही धावा बोल दिया। ताज होटल,(Taj Hotel) ओबेरॉय ट्राइडेंट(Oberoi Trident) और नरीमन हाउस में आंतक का वो मजर फैलाया जिसे याद कर आज भी लोग सिहर जाते हैं। सभी आतंकवादी 2-2 के ग्रुप में बंट गए। उनमें से 2 ट्राइडेंट में घुसते हैं, दो ताज में घुसते हैं और 4 ने नरीमन हाउस में एंट्री ली। कसाब और उसके साथी ने CSMT को निशाना बनाते हुए वहां फायरिंग शुरू कर दी। ताज होटल में लगभग छह विस्फोट हुए और इसमें कई लोग मारे गए। आतंकियों ने 4 दिनों तक लोगों को बंधी बनाए रखा और उनमें से कई लोगों को अंधाधुंध गोलीबारी में मार दिया था। इस हमले के बाद सभी 10 आंतकी मारे गए। जिसमें से मोहम्मद अजमल आमिर कसाब जिंदा पकड़ा गया। जिसे यरवदा जेल में 21 नवंबर 2012 को फांसी दी गई थी।   

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023 जनता ने विजन, विकास और विश्वसनीयता पर मुहर लगाई, पीएम के विजन पर बोली पूर्व CM वसुंधरा राजे

Recent Posts

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.