Advertisement

Dehradun: बजट पर बोलें बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान

Share
Advertisement

2023 विधानसभा का बजट सत्र 13 मार्च से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हो सकता है, जो की लगभग तय माना जा रहा है। वर्ष 2023-24 के बजट के लिए राज्यवासियों से 27 फरवरी तक सुझाव मांगे गए हैं। आनलाइन व आफलाइन किसी भी माध्यम से सरकार को सुझाव दिए जा सकते हैं।

Advertisement

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जहां-जहां है, वहां जनता को अहम भूमिका में रखा जाता है।

उनेहोनें कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप ही काम किया जाएगा। जनता को जहां जरूरत होगी अपने सुझाव के माध्यम से जनता से हम अवगत होंगे, जिससे आने वाला बजट जनता के हितों से जुड़ा हो। उनकी परेशानियों का निदान करने वाला ये बजट हो, इसके लिए सभी प्रदेश वासियों से सुझाव मांगे गए है।

इसके साथ ही जनता को जागरूक करने और उनसे वार्ता करने के लिए जगह-जगह जनसंपर्क अभियान तय किया गया है, उसके लिए भी हमारी सरकार सुलभ तरीके से करने का काम करेगी।     

ये भी पढ़ें:Prayagraj: कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल 2022 भर्ती में 37409 पदों पर होगी नियुक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें