Advertisement

Madhya Pradesh: विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान

AAP Madhya Pradesh

AAP Madhya Pradesh

Share
Advertisement

भोपाल: आज आम आदमी पार्टी (Aap) की प्रदेश स्तरीय बैठक हो रही है। कार्यक्रम भोपाल (Bhopal) के मानस भवन में आयोजित होगा। आम आदमी पार्टी ने 5 दिन पहले ही राज्य की सभी इकाईयों को भंग कर दिया है। इसके बाद से राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रदेश की कमान अपने हाथो में ले ली है। बैठक से पहले आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संजय पाठक (Sanjay Pathak) ने पत्रकारों से वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने कहां कि कांग्रेस के विधायक चुनाव जितने के बाद बिक जाते है।

Advertisement

भाजपा भी कांग्रेस के जीते हुए विधायकों को खरीद लेती है। कांग्रेस को वोट देना मतलब भाजपा को वोट देना ही है। इस दौरान पाठक ने मध्यप्रदेश के 230 विधानसभा सीटों (Assembly election) पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। पाठक ने साफ तौर और यह भी कहां कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहां हम जोड़-तोड़ की राजनीती में विश्वास नहीं रखते इसलिए अकेले ही चुनाव लडेंगे।

बता दें कि आप की राष्ट्रीय टीम ने प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने के बाद भोपाल में ही डेरा जमा लिया है। कार्यक्रम की सारी व्यवस्था राष्ट्रीय टीम ने ही किया है।

नगर निकाय चुनाव में आप का प्रदर्शन

2022 नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली सीट जीतकर प्रदेश में अपना खाता खोला था। तभी से आप के विधानसभा चुनाव लड़ने के भी कयास लगाए जा रहे थे। रानी अग्रवाल ने 9159 वोटों से चुनाव जीतकर सिंगरौली की महापौर चुनी गई थी। उन्होने भाजपा के चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा को हराया था।

ये भी पढ़े: अमित शाह का छिंदवाड़ा दौरा, कमलनाथ का गढ़ ढहाने बनाएंगे रणनिती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *