Advertisement

आम आदमी पार्टी के विरोध और व्यापारियों के संघर्ष की जीत, भाजपा ने वापस लिया ट्रेड और फैक्ट्ररी टैक्स बढ़ाने का फैसला- बृजेश गोयल

Share
Advertisement

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग संयोजक बृजेश गोयल ने दिल्ली के व्यापारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी का विरोध और दिल्ली के लगभग 10 लाख व्यापारियों के संघर्ष की जीत हुई है। भाजपा की एमसीडी ने जो ट्रेड व फैक्ट्री लाइसेंस फीस बढ़ाई थी, रेंटेड प्रॉपर्टी और खाली प्रॉपर्टी पर जो टैक्स बढ़ाया था, उसे भाजपा ने वापस ले लिया है। प्रेसवार्ता में मौजूद नॉर्थ एमसीडी के एलओपी विकास गोयल ने कहा, भाजपा ने 50 गज तक की संपत्तियों पर हाउस टैक्स माफ करने की घोषणा की थी। लेकिन यह भी झूठी निकली, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया है। आम आदमी पार्टी ने 50 गज तक की सभी संपत्तियों पर हाउस टैक्स माफ करने की घोषणा को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है।

Advertisement

भाजपा के झूठ का पर्दाफाश, 50 मीटर तक की प्रॉपर्टी का हाउसटैक्स माफ करने की घोषणा झूठी: बृजेश गोयल

प्रेस वार्ता को संबोधित बृजेश गोयल ने कहा कि आज जिस मुद्दे पर हम प्रेस वार्ता कर रहे हैं, वह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। यह लगभग 10 लाख व्यापारियों से जुड़ा हुआ मुद्दा है। कुछ महीनों पहले बीजेपी शासित एमसीडी ने कुछ तुग़लकी फरमान जारी किए थे। जिसमें जनरल ट्रेड लाइसेंस फीस को 17 गुना बढ़ा दिया, फैक्ट्री लाइसेंस फीस को लगभग 40 गुना बढ़ा दिया, किराए की संपत्ति पर हाउस टैक्स को लगभग दुगना कर दिया और खाली जगहों पर हाउस टैक्स लगभग डेढ़ गुना बढ़ा दिया था।

भाजपा ने आगामी चुनाव के तहत जनता को गुमराह करने के लिए यह घोषणा की

उन्होंने कहा, जब यह बढ़ोतरी हुई तो सदन और स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने इसपर पुरज़ोर विरोध किया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। बाजारों में जाकर सिगनेचर कैंपेन चलाया और दिल्ली के 5 लाख व्यापारियों से हस्ताक्षर कराया। दिल्ली के जो तमाम मार्किट एसोसिएशन्स हैं, आम आदमी पार्टी ने उन लोगों के साथ मिलकर अभियान चलाया। आम आदमी पार्टी ने हर संभव प्रयास किया कि भाजपा इस गरीब विरोधी फैसले को रद्द कर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें