Advertisement

इसलिए Delhi Dausa Expressway पर बाइक, स्कूटर, तिपहिया वाहन बैन?

Credits: Google

Share
Advertisement

Delhi Dausa Expressway: इस महीने की शुरुआत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का पहला चरण लॉन्च किया था। आपको बता दें कि नए एक्सप्रेसवे का दिल्ली-दौसा खंड अब जनता के लिए चालू है। इस नए खंड के लिए कुछ नियम लागू किए गए हैं ताकि धीमी गति से चलने वाले वाहनों को राजमार्ग पर समस्या पैदा करने से रोका जा सके।

Advertisement

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-दौसा खंड के लिए निर्धारित नए नियमों के अनुसार, मोटरसाइकिल और स्कूटर सहित दोपहिया वाहनों, तिपहिया वाहनों, बिना मोटर से चलने वाले वाहन और ट्रैक्टरों पर रोक लगा दिया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस संबंध में एक राजपत्र जारी किया, जिसमें कहा गया है कि तेज गति वाले वाहनों की आवाजाही से दोपहिया और तिपहिया वाहनों जैसे धीमी गति से चलने वाले वाहनों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को एक हाई-स्पीड कॉरिडोर के बनाया गया है। इस तरह ये धीमी गति से चलने वाले वाहनों के लिए खतरनाक हो सकता है। अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेसवे के विभिन्न हिस्सों में गति सीमा 80 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे तक है।

Delhi Dausa Expressway पर NHAI का बयान

NHAI के आदेश में कहा गया है, “एक्सप्रेसवे को एक हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है और एक्सप्रेसवे के लिए विभिन्न विवरणों के मोटर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 80 किमी/घंटा से 120 किमी/घंटा के बीच अलग-अलग अधिसूचित की गई है। तेज गति वाले वाहन तुलनात्मक रूप से धीमी गति से चलने वाले वाहनों के कुछ वर्गों की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दौसा-दिल्ली खंड दिल्ली और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। इस नए एक्सप्रेसवे के साथ दिल्ली से जयपुर के बीच यात्रा का समय तीन घंटे तक कम हो गया है। पहले दिल्ली-जयपुर यात्रा में लगभग 6 घंटे लगते थे।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 2024 के पहले कुछ महीनों तक किया जाना तय है। हालांकि, एक्सप्रेसवे के कई चरणों को 2023 के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *