Advertisement

आप नेता राघव चड्ढा ‘यंग ग्लोबल लीडर 2022’ के खिताब से किए गए सम्मानित

Share

भारतीय राजनीति में राघव चड्ढा का उदय किसी गाथा से कम नहीं है। उन्होंने दिल्ली में लोकप्रिय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ एक अनौपचारिक बैठक के साथ अपनी यात्रा शुरू की।

राघव चड्ढा
Share
Advertisement

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को बुधवार को फोरम ऑफ यंग ग्लोबल लीडर्स कम्युनिटी द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में सम्मानित किया गया है। फोरम ऑफ यंग ग्लोबल लीडर्स कम्युनिटी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के साथ जुड़ी हुई है। यह फोरम सीमाओं और क्षेत्रों से परे (वैश्विक स्तर) नेताओं के विस्तृत और दीर्घकालिक भविष्य को आकार देने के लिए प्रोत्साहित करता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राघव चड्ढा को बधाई दी है।

Advertisement

राघव चड्ढा ‘यंग ग्लोबल लीडर 2022’ के खिताब से किए गए सम्मानित

भारतीय राजनीति में राघव चड्ढा का उदय किसी गाथा से कम नहीं है। उन्होंने दिल्ली में लोकप्रिय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ एक अनौपचारिक बैठक के साथ अपनी यात्रा शुरू की। इसके बाद जल्द ही पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए और अंततः चुनाव जीतकर दिल्ली विधानसभा तक पहुंचे।

अपने कोमल स्वभाव के लिए राघव चड्ढा हैं मशहूर

एक विद्वान और रणनीतिकार राघव चड्ढा जो अपने कोमल स्वभाव के लिए मशहूर हैं। उन्हें हाल ही में पंजाब में आम आदमी पार्टी के चुनाव का नेतृत्व किया। उनकी दृढ़ता के सहयोग से पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत मिली। आप के प्रशंसनीय प्रदर्शन की वजह से अन्य दलों के बड़े-से-बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

राज्यसभा में राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के सांसद

चड्ढा दिल्ली में अपनी पहचान पहले ही दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने न केवल राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी राजनीतिक दृष्टिकोण को साझा किया है, बल्कि कई राज्यों, विशेष रूप से नई दिल्ली और पंजाब में पार्टी के संगठन को सशक्त बनाया है। उनका लंबे समय से चला आ रहा मिशन भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राजनीति का सक्रिय हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में भी रहा है। उनके सौम्य स्वभाव, शांत स्वभाव और राजनीतिक विषयों के ज्ञान से बड़े स्तर पर लोग उनके प्रशंसक हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *