Advertisement
खेल

WPL Auction: Smriti Mandhana हैं सबसे महंगी प्लेयर, इस टीम ने लगाई बोली

Share
Advertisement

Women’s Premier League 2023: मुंबई में महिला प्रीमियर लीग 2023 की नीलामी (WPL Auction) चल रही है। आपको बता दें कि भारत की शानदार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) पर सबसे ऊंची बोली लगी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। RCB में शामिल होने के साथ-साथ स्मृति ने इतिहास रच दिया है क्योंकि वो सबसे महंगी WPL खिलाड़ी बन गई हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि Smriti Mandhana ने WPL Auction में अपने बेस प्राइस 50 लाख रुपये पर बोली लगाई थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस भारत के T20I उप-कप्तान के लिए एक गहन लड़ाई में थे। आख़िरकार अंत में RCB ने मंधाना को अपने पाले में कर लिया।

स्मृति मंधाना के बारे में खास बात ये है कि वो कभी भी गेंद को ओवरहिट करने की कोशिश नहीं करती। इसके बजाय, वो सिर्फ अपने शरीर को आगे बढ़ाती हैं और एक शानदार पारी को अंजाम देती हैं। स्मृति गति और स्पिन दोनों तरह की गेंदों को खेलने में एक्सपर्ट हैं। वो दुनिया की टॉप बल्लेबाजों में से एक हैं।

इस बीच, मुंबई इंडियंस ने भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा हैं। आपको बता दें कि मुंबई ने भारतीय कप्तान के लिए बोली लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

रिपोर्ट्स की मानें तो, WPL Auction के लिए कुल 1,525 खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की ख़बर सामने आई थी। हालांकि, अंतिम लिस्ट में केवल 409 खिलाड़ियों के नाम ही शामिल किए गए हैं। WPL 4 से 26 मार्च तक मुंबई में खेला जाएगा। 

ये भी पढ़ें: IND VS AUS: धर्मशाला से इंदौर शिफ्ट हुआ तीसरा टेस्ट

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.