Advertisement
खेल

MI vs RR: मुंबई और राजस्थान के बीच टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट

Share
Advertisement

आईपीएल में रविवार (30 अप्रैल) को दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम शाम 7.30 बजे शुरू होगा। बता दें कि आईपीएल का खिताब सबसे ज्यादा (5 बार) अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस की स्थिति कुछ ठीक नहीं है।

Advertisement

अगर बात की जाए आईपीएल के सीजन 16 में मुंबई इंडियंस के परफोमेंस की तो मुंबई ने इस सीजन में अब तक अपने 7 मैच खेल चुकी है, जिनमें से टीम को केवल 3 मैचों में जीत मिली है बल्कि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। बता दें कि राजस्थान ने अब तक अपने 8 मैच खेल लिए हैं, जिनमें से राजस्थान को 5 मैचों में जीत मिली है और 3 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन आंकड़ों के हिसाब से एक बात तो साफ है कि आगे के लिए मुंबई की परेशानियां बढ़ सकती हैं जबकि राजस्थान के पास अच्छा मौका है।

अंक तालिका में किस स्थान पर
यदि बात की जाए अंक तालिका की तो अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स 10 प्वाइंटस के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं अंक तालिका में मुंबई इंडियंस के स्थान की बात की जाए तो मुंबई 6 प्वाइंटस के साथ नौवें स्थान पर है।

आज के मैच की पिच रिपोर्ट

आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। आपको बता दें कि वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों का अच्छा साथ देती है। इस स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज आसानी से रन बना पाते हैं। वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम की पिच स्पिनर गेंदबाजों का भी साथ देती है क्योंकि इसकी पिच लाल मिट्टी की है। यदि अच्छी लाइन और लेंथ में गेंदबाजी की जाए तो पिच गेंदबाजों के लिए भी काफी किफायती साबित होगी।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें 28 बार आमने-सामने हुई हैं। आंकड़े बताते हैं कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 15 बार हराया है. जबकि राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 13 बार शिकस्त दी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला और अर्जुन तेंदुलकर

राजस्थान रॉयल्स की टीम: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Birthday: रोहित के नाम दर्ज हैं ये रिकार्ड, जो हिटमैन को बनाते हैं सबसे अलग

Recent Posts

Advertisement

Mahoba: दोस्तों के साथ मिलकर पति ने अपनी ही पत्नी के साथ कर डाली हैवानियत, घिनौनी वारदात से सदमे में है विवाहिता

Mahoba: महोबा में सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम खाने वाले कलयुगी पति ने…

May 2, 2024

‘इंडी अलायंस…परिवारवादी पार्टियों का जमावड़ा और भ्रष्टाचारियों को बचाने का टोला है…’, विदिशा में बोले जेपी नड्डा

JP Nadda: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा…

May 2, 2024

UP: मैनपुरी पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

UP: बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव मतदान…

May 2, 2024

‘26/11 हमले में कसाब और दूसरे आतंकियों को बचाने के लिए कांग्रेस के नेता…’, गुजरात में बोले PM मोदी

PM Modi In Gujarat: गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा "जब देश…

May 2, 2024

Sambhal: दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने मारी कार को टक्कर, 4 की मौत

Sambhal: यूपी के संभल जिले में गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल गुरूवार…

May 2, 2024

Hamirpur: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- 2017 के पहले गुंडा माफिया दहशत फैलाते थे अब गुंडे माफिया दहशत में हैं

Hamirpur: हमीरपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में गुरुवार को…

May 2, 2024

This website uses cookies.