Advertisement
खेल

IND vs WAL Hockey: हरमनप्रीत का चला जादू भारत ने बनाई वेल्स पर 3-0 की बढ़त

Share
Advertisement

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों यानी (Common Wealth Games) में आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए वेल्स के खिलाफ मैदान में उतरी है। फिलहाल चौथे और आखिरी क्वार्टर का खेल जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत ने वेल्स पर फिलहाल 3-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

तीनों गोल टीम इंडिया के उप-कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे वहीं दो गोल उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर और एक पेनल्टी स्ट्रोक पर दागा जो कि भारत के लिए काफी लाभकारी रहा।आपको बता दें कि यह इस कॉमनवेल्थ गेम्स में हरमनप्रीत सिंह की दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले घाना के खिलाफ भी हरमन ने गोलों की हैट्रिक लगाई थी।

पहले क्वार्टर का कैसा रहा खेल

आपको बता दें कि पहले क्वार्टर में काफी मेहनत के बाद भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। आठवें मिनट में ललित उपाध्याय ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन वेल्स के गोलकीपर ने बड़ी ही समझदारी से रोक लिया। इसके बाद अगले ही मिनट में वेल्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इस प्रयास में विफल रहे। 10वें मिनट में वेल्स के जेम्स कार्सन ने शॉट लिया, पर वह भारतीय डिफेंडर्स को भेदने में नाकाम रहे।

दूसरे क्वार्टर में भारत  का  रहा बोलबाला

कड़ी मशक्कत के बाद भारत को 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक पर बेहतरीन गोल दागा। किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि  इसके बाद 19वें मिनट में भी भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर भी हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से अपना और टीम के लिए इस मैच का दूसरा गोल दागा। हाफ-टाइम तक भारत ने वेल्स पर 2-0 की बढ़त बनाई हुई थी।

तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत का चला जादू

तीसरे क्वार्टर में वेल्स ने फिर से  काउंटर अटैक किया। हालांकि, उनके हर प्रयास को भारतीय डिफेंडर्स ने नाकाम किया। इसके बाद 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ललित उपाध्याय के डिफ्लेक्शन को वेल्स के खिलाड़ी ने शरीर से रोकने में कामयाब हुए। इस पर रेफरी ने भारत को पेनल्टी स्ट्रोक का न्योता दिया। हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग भारत को तीसरे क्वार्टर में 3-0 की बढ़त दिलाई है।

Recent Posts

Advertisement

Muskmelon Benefits: गर्मी के मौसम में खूब खाएं, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…

May 7, 2024

“तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…

May 7, 2024

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

Uttarakhand: स्कूल में फॉलिक एसिड की डोस के बाद 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Uttarakhand: देहरादून से एक घटना सामने आई है. जहां एक स्कूल में कैंप के दौरान…

May 7, 2024

Maharashtra: कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया आज जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री…

May 7, 2024

This website uses cookies.