रमजान में खजूर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? जानें इसे खाने के फायदे

roza ke bad khajoor khane ke fayde news in hindi
Health News: आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि रमजान के महीने में खजूर का महत्व बढ़ जाता है। वहीं इस दौरान खजूर एक ऐसी चीज होती है जिसके बिना रोजा खोला ही नहीं जा सकता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आखिर खजूर से ही क्यों व्रत तोड़ा जाता है। दरअसल, एक तो खजूर को लेकर धार्मिक कहानी जुड़ी हुई है। साथ ही कई ऐसे कारण हैं जिसकी वजह से आप जान सकते हैं Health News कि रोजा के बाद खजूर खाकर व्रत खोलने के क्या फायदे हैं।
रोजा के बाद खजूर क्यों खाते है
1. कहा जाता है कि रोजा के बाद शुगर बैलेंस करने में खजूर मददगार होता है। क्योंकि रोजा के दौरान शरीर का शुगर वैसे भी बैलेंस नहीं रहता है। और दिनभर खाना और पानी की कमी से शुगर लेवल लो हो चुका होता है। ऐसे में खजूर का नेचुरल शुगर इसे बैलेंस करने में मदद करता है और शरीर को दूसरी समस्याओं से बचाता है।
2. बीपी बैलेंस करने में भी मददगार है खजूर
वहीं खजूर की एक खास बात ये है कि खजूर में पोटेशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा है जो कि बीपी बैलेंस करने में मददगार है। और ये दोनों ही तत्व आपकी धमनियों को हेल्दी रखते हैं और रोजे के बाद अचानक बीपी लो होने से रोकते हैं।
3. शरीर को मिलती है तुरंत एनर्जी
साथ ही शरीर को तुरंत एनर्जी देने में खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद है। और ये आपके शरीर को रोजा के बाद महसूस होने वाली कमजोरी, थकान और सिर दर्द से बचाता है। इसलिए ये एक और कारण है जिस वजह से आपको रोजा खोलते समय सबसे पहले खजूर खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/entertainment/madhuri-dixit-wish-mahashivratri-2024-in-hindi/
4. एसिडिटी से होगा बचाव
इसके अलावा एसिडिटी से बचाव के लिए आप खजूर खा सकते हैं। क्योंकि ये पेट के बाइल जूस को बढ़ाने और इसकी लाइनिंग को हेल्दी रखने में मददगार है। और जब आप रोजा खोलते हैं और बहुत भारी कुछ खा लेते हैं तो इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही आपका अपच की समस्या भी हो सकती है। तो ऐसे में खजूर खाना इन समस्याओं से बचा सकता है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर