Advertisement
धर्म

शनिवार का दिन इन कार्यों के लिए होता है अशुभ, नहीं करें यह काम

Share
Advertisement

शनिवार का दिन हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है। लोग कोई भी शुभ कार्य शनिवार को करने से डरते हैं। लोगों को इस बात का भय रहता है कि शनिवार को शुभ कार्य करने से वह कार्य पूरा नहीं होगा। शनिवार का दिन भगवान शनि का माना जाता है। शनिदेव को न्याय का देवता भी माना जाता है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से शनि के प्रकोप से राहत मिलती है।

Advertisement

शास्त्रों के मुताबिक, भगवान शनिदेव मनुष्य को उसके अच्छे और बुरे कर्मों का फल जरूर देते हैं। शनिदेव के कोप का भाजन न बनना पड़े इसलिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। शनिवार के दिन लोग अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए टोटके का सहारा भी लेते हैं।

हिंदू धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए हैं जिसे शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए। इसके साथ-साथ शनिवार के दिन दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आगे जानते हैं कि घर में बरकत लाने के लिए शनिवार के दिन कौन सा काम नहीं करना चाहिए।

  1. शनिवार के दिन अनाज पीसने वाली चक्की नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार में तनाव बढ़ता है और घर में कई तरह की समस्याएं भी होने लगती है।
  2. शास्त्रों के मुताबिक, शनिवार के दिन लकड़ी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। हालांकि कुछ अपवाद भी हैं। यदि किसी की मृत्यु शनिवार के दिन हो जाती है तो शनिवार को लकड़ी खरीदना अशुभ नहीं माना जाता है।
  3. शनिवार के दिन काला तिल खरीदना अशुभ माना जाता है। हालांकि इस दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष पर काला तिल चढ़ाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
  4. शनिवार के दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन तेल खरीदने से रिश्तों में तनाव बढ़ता है और घर की खुशियां गायब हो जाती हैं। शनिवार को कैंची खरीदने से भी बचना चाहिए।
  5. नमक को शनिवार के दिन खरीदना अशुभ माना गया है। घर में यदि शनिवार के दिन नमक खरीदकर लाया जाता है तो घर में दरिद्रता आती है और कर्ज बढ़ता है।

Recent Posts

Advertisement

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगाः CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी हुए योगी के मुरीद, लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को बताया ‘वर्ल्ड क्लास’

UP News: दक्षिण अफ्रीकी मूल के विस्फोटक इंग्लिश क्रिकेटर रहे केविन पीटरसन भी उत्तर प्रदेश…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक जय चौबे समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा…

April 28, 2024

दो चरणों में मोदी ने सेंचुरी लगा दी और दोनों शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला, मैनपुरी में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय…

April 28, 2024

वो जिसे आपने जाना, परखा और पास किया, PM मोदी बोले- इंडी अलायंस वालों ने निकाला नया फॉर्मूला

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के दावणगेरे में सार्वजनिक जनसभा को…

April 28, 2024

Pilibhit: कार और ट्रैक्टर ट्राली के बीच जबरदस्त भिड़ंत, दुल्हे समेत सात लोग हुए घायल, एक की मौत

Pilibhit: पीलीभीत जिले में बीसलपुर दियोरिया कला मार्ग पर रविवार को आमने-सामने से तेज गति…

April 28, 2024

This website uses cookies.