Advertisement
धर्म

होलिका दहन आज, जानें शुभ मुहूर्त, नियम और पौराणिक कथा

Share
Advertisement

Holika Dahan 2022 Shubh Muhurat: होलिका दहन का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पूजन सामग्री और होलिका दहन से जुड़ी कई बातें।

Advertisement

शास्त्रों में फाल्गुन पूर्णिमा का काफी महत्व बताया गया है। माना जाता है कि होलिका की अग्नि की पूजा करने से कई तरह के लाभ होते हैं। इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को मनाया जा रहा है।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि

Holika Dahan 2022 Shubh Muhurat

गुरुवार 17 मार्च 2022 को होलिका दहन मनाया जाएगा। इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 16 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक ही रहेगा। एक साल एक घंटे का ही शुभ मुहूर्त होलिका दहन के लिए है।

होलिका दहन की पूजा के लिए इस बार सिर्फ 1 घंटा 10 मिनट का ही समय मिलेगा। होलिका दहन के अगले दिन शुक्रवार 18 मार्च 2022 को होली खेली जाएगी।

Holika Dahan Date and Time

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 17 मार्च को 1 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी
पूर्णिमा तिथि समाप्त – 18 मार्च को 12 बजकर 47 तक रहेगी

भद्रा पूँछ- रात में 9 बजकर 6 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक
भद्रा मुख- 17 मार्च रात 10 बजकर 16 मिनट से लेकर 18 मार्च 12 बजकर 13 मिनट तक

होलिका दहन का नियम (Holika Dahan Kab Hai)

होलिका दहन को लेकर लोगों में उपापोह की स्थिति है कि इसे 17 मार्च को किया जाए या 18 मार्च को। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, होलिका दहन 17 मार्च को ही किया जाना चाहिए।

होलिका दहन की पौराणिक कथा (Holika Dahan Katha)

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, हिरण्यकश्यप नाम का एक राजा था। उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। लेकिन हिरण्यकश्यप को प्रह्लाद की यह भक्ति पसंद नहीं थी। उसका मानना था कि प्रह्लाद अपने पिता की भक्ति करे। हिरण्यकश्यप खुद ईश्वर मानता था।

जब प्रह्लाद ने अपने पिता की बात नहीं मानी तब हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठने को कहा। जिसके बाद होलिका प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठ गई।

होलिका को अग्नि से सुरक्षा का वरदान प्राप्त था। लेकिन अनैतिक कार्य में साथ देने पर होलिका आग में जल गई और प्रह्लाद नारायण की कृपा से बच गया। तभी से होलिका दहन मनाया जाने लगा। होलिका दहन भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक के तौर पर ही मनाया जाता है।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में PM मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित…

April 28, 2024

Weather: दिल्‍ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें देश के मौसम का हाल

Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बीते दिन 2.6 मिमी बारिश दर्ज की…

April 28, 2024

अनिल विज ने पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर को बताया शेर, कांग्रेस पर जमकर कसा तंज

Haryana Politics: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार…

April 28, 2024

राहुल गांधी पर अमित शाह का पलटवार, आरक्षण खत्म करने पर दिया बड़ा बयान

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आरक्षण पर दिए गए बयान पर…

April 28, 2024

Uttarakhand: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, CM धामी ने की वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र…

April 28, 2024

This website uses cookies.