Advertisement
धर्म

Chhath Puja 2022: छठ पर्व रह न जाए अधूरा, इन 5 चीजों के बिना नहीं होता है व्रत पूरा

Share
Advertisement

छठ पर्व की शुरुआत इस वर्ष 28 अक्टूबर,2022 (Chhath Puja 2022) से हो रही है।​​ छठ व्रत विशेष रूप से पुत्र प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं/पुरुष निर्जल व्रत करते हैं। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय होता है, इसके बाद दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।छठ पूजा में सामग्री का संपूर्ण ज्ञान होना अति आवश्यक है तब ही छठ व्रत पूर्ण होता है। छठ व्रत सामग्री का बहुत महत्व होता है।

Advertisement

षष्ठी देवी, छठ माई या कहें कि सूर्य षष्ठी के अवसर पर पूजन में कोई भी कमी नहीं रहना चाहिए। यहां प्रस्तुत है 5 ऐसी महत्वपूर्ण सामग्री जिनके बिना पर्व की परंपरा अधूरी मानी जाती है। पूजा का फल भी पूरा नहीं मिलता…

बांस की टोकरी और सूप (Chhath Puja 2022)

इसके अलावा बांस की टोकरी लेने होती है। इस टोकरी में सारा सामान रखकर घाट पर जाते हैं। आपके पास जो सामग्री है उसके हिसाब से इसे खरीद सकते हैं। इसके साथ सूप लेना होता है। ये सारी चीजें बेहद जरूरी है। अर्घ्य देने के वक्त इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।

ठेकुआ

दूसरी चीज होती है ठेकुआ होता है। गुड़ और गेहूं के आटे से बना ठेकुआ छठ पर्व का प्रमुख प्रसाद होता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।

गन्ना

कई जगहों पर छठ पूजा में शाम के समय आंगन में गन्ने का घर बनाकर उसके नीचे हाथी रखकर छठ मैय्या की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से छठ मैया सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करती है। गन्ना का आवरण सख्त होता है, जिसे पशु-पक्षी इसको जूठा नहीं कर पाते। इसकी पवित्रता की वजह से छठ मैय्या को गन्ना अतिप्रिय है।

केला

छठ पूजा में केला का प्रसाद के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। छठ में केले का पूरा गुच्छा छठ मइया को भेंट किया जाता है।

सुपारी, सिंदूर और पीथार

सुपारी के बिना पूजा अधूरी है। पांच से छह सुपारी की पूजा में जरूरत होती है। पूजा के लिए हल्दी और सिंदूर चाहिए। कच्चे चावल को पीसा जाता है जिसे पीथार कहते हैं। इसे हर सूप और पूजन सामग्री पर लगाया जाता है। ये भी छठ पूजा की पूजन सामग्री और विधि में जरूरी माना जाता है। इसके अलावा चंदन, कपूर और कलावा भी होते हैं।

Recent Posts

Advertisement

CM योगी की झलक कैमरे में कैद करती दिखी मैनपुरी, हर ओर से आई आवाज- सात मई, सपा गई

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देख मैनपुरी के मतदाताओं के मनोभाव…

May 2, 2024

SRH vs RR: हैदराबाद में लगेगा रनों का अंबार या कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज, देखें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

SRH vs RR: IPL 2024 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद…

May 2, 2024

Sonbhadra: परिजनों ने लगाया आरोप, इलाज में लापरवाही से हुई अधेड़ महिला की मौत

Sonbhadra: सोनभद्र में रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली में स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों…

May 2, 2024

‘हम हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतेंगे, PM मोदी ने महिलाओं को किया सशक्त’, बोले CM नायब सैनी

CM Nayab Saini: कुरूक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हम हरियाणा…

May 2, 2024

Bihar: पति ने कहा, मुझे बूढ़ा कह कर ताने मारती थी, घर से बाहर रहने को कहती थी…

Wife Leave her Husband: जनाब वो मुझे बूढ़ा कह कर ताने मारती थी. उसका किसी…

May 2, 2024

कांग्रेस पर बरसे CM योगी, बोले- हार की खिसियाहट को हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करके व्यक्त कर रही है कांग्रेस

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भगवान राम और शिव पर…

May 2, 2024

This website uses cookies.