Advertisement
DND

शनिदेव हुए अस्त, इन राशियों की बढ़ सकती है परेशानी, जानें आपकी राशि क्या है?

Share
Advertisement

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों काफी अधिक महत्व दिया जाता है। मृत्युलोक के दंडाधिकारी भगवान शनि 19 जनवरी की सुबह 7:13 बजे अपनी मकर राशि में ही अस्त हो चुके हैं। पुन: ये 21 फरवरी को शाम 6:09 बजे उदय होंगे। इस प्रकार 33 दिनों के लिए अस्त होने का प्रभाव जातकों पर कैसा होगा, इस बारे में जानेंगे।

Advertisement

जिनके राशि में शनिदेव शुभ स्थिति में थे, उनके लिए अच्छी स्थिति नहीं है लेकिन जिनके लिए शनिदेव अशुभ स्थिति में थे, उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। शनिदेव के अस्त होने से सरकार का प्रशासनिक ढांचा कमजोर हो जाता है। ऐसी स्थिति में राज्य में अराजकता बढ़ने की संभावना होती है।

कैसा रहेगी आपकी राशि की स्थिति?

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह समय कार्य-व्यापार में कुछ शिथिलता ला सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। लेकिन शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित निर्णय लेने के लिए समय अनुकुल रहेंगे।

वृषभ राशि- इस समय अवधि में आपको मेहनत के अनुरूप थोड़ा कम परिणाम मिलेगा। लेकिन यात्रा देशाटन से लाभ होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस का प्रयास सफल होगा। आपके साहस और क्षमता की सराहना होगी।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लंबे समय से चल रही कार्य बाधा समाप्त होगी। इस अवधि में बड़ा कार्य आरंभ कर सकते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत निर्णय लें।

कर्क राशि- आपके लिए यह समय राहत भरी रहेगी। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कोई भी नया कार्य सफल होगा। केंद्र या राज्य सरकार के विभागों में रूके हुए कार्य संपन्न होंगे।

सिंह राशि- राशि से छठे शत्रु भाव में अस्त हुए शनि का प्रभाव न ज्यादा लाभ देगा न ही हानि देगा। सूर्य देव गुप्त शत्रु को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में होंगे। सरकारी नौकरी के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि- शिक्षा और परीक्षा इत्यादि में बाधा दूर होगी। संतान संबंधित चिंताओं में कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति का योग बनेगा। प्रेम संबंधों में उदासीनता दूर होगी।

तुला राशि- शनि और सूर्य की युति मित्रों और संबंधियों से मनमुटाव को बढ़ा सकता है। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।

वृश्चिक राशि- सामान्य फल मिलेंगे। आपके अंदर भरपूर ऊर्जा रहेगी। आपके निर्णय और कार्यों की सराहना होगी। विदेशी नागरिकता लेने में राह आसान होगी।

धनु राशि- स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। आंख और हड्डियों से संबंधित रोगों से राहत मिलेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। धन वापसी का भी संकेत है। परिवार में एकता रखें।

मकर राशि- आपकी प्रभुता में कमी आएगी। आलस्य और कार्यों को टालने की आदत ना आने दें। योजनाएं और रणनीतियों को गुप्त रखें। इससे बेहतर सफलता मिलेगी। छात्रों में अनुकूल समय है।

कुंभ राशि- कुछ दिनों के लिए आपके कष्ट कम होंगे। यात्रा देशाटन से लाभ मिलेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी रहेगी। गुप्तशत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी मामले को बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा।

मीन राशि- आपके लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। आमदनी बढ़ेगी। कर्ज की वापसी होगी। संतान संबंधी चिंताएं कम होंगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद न बढ़ने दें।

Recent Posts

Advertisement

Jaunpur: बीएसपी काटेगी श्रीकला का टिकट, श्याम सिंह यादव करेंगे नामांकन!

BSP will Change Candidate: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक बड़ी ख़बर आ गई है.…

May 6, 2024

UP: कैसरगंज से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के खिलाफ FIR, जानें क्या है मामला…

FIR against Karan Bhushan: कैसरगंज में बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले द्वारा बिना…

May 6, 2024

Jharkhand: थक न जाए मशीन!, ईडी के छापे में बरामद हुए इतने नोट कि लगा गड्डियों का ढेर

ED action in Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।…

May 6, 2024

अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर गाड़ियों में तोड़फोड़, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप

Vandalism in Vehicles: यूपी के अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर गाड़ियों में तोड़फोड़ का…

May 6, 2024

ये लोग कुछ भी कर लें, आपके CM शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे- सुनीता केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…

May 5, 2024

Ayodhya: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन-पूजन, रोड शो में उमड़ा जनसमूह

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…

May 5, 2024

This website uses cookies.