
यूपी के रायबरेली एक अलग तरह का मामला सामने आया है। मामला रायबरेली के ऊंचाहार का है, जहां एक पत्नी के नॉनवेज ना बनाने पर पति ने उसको घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद मनीषा और उसके घरवालों ने ऊंचाहार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मनीषा ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़ित मनीषा ने अपनी मां के साथ कोतवाली में शिकायत दर्ज की है।मनीषा ने आरोर लगाया है कि, उसके ससुराल वालें उससे जबरदस्ती नॉनवेज खाना बनवाते है और जब वो इसके लिए मना करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल जानकारी के मुताबिक पीड़ित मनीषा की शादी पुरवां गांव के निवासी धर्मेंद्र से 2020 में हुई थी। शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन कुछ समय बीतने के बाद ससुराल वालों ने मनीषा से नॉनवेज खाना बनाने के लिए बोला। पीड़ित मनीषा ने नॉनवेज बनाने से इंकार किया तो उसके साथ ज्यादती करने लगे। जनवरी में मनीषा के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया।
यह भी पढ़ें: 20 मई को फिर से सिनेमाघरों में दिखेगा भूत, क्या भूल-भुलैया की तरह मिल पाएगा दर्शकों का प्यार
पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
जब पीड़ित मनीषा रोते- बिलखते अपने मायके चली गई, वहां उसने सारी बातें अपने घरवालों को बताई। पहले तो उसके घरवालों ने मनीषा के पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ भी समझने की कोशिश नहीं की। जिसके बाद मनीषा और उसके घरवालों ने ऊंचाहार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Gonda News: सामने आया राशन विभाग का बड़ा घोटाला, मृतकों के नाम पर महीनों से अनाज डकार रहा कोटेदार