Advertisement

Nitish Kumar: दिल्ली पहुंचने के बाद बोले सीएम नीतीश, सरकार तो बनेगी ही….

Nitish Kumar: दिल्ली पहुंचने के बाद बोले सीएम नीतीश, सरकार को बनेगी ही….

Nitish Kumar: दिल्ली पहुंचने के बाद बोले सीएम नीतीश, सरकार को बनेगी ही….

Share
Advertisement

Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ एनडीए सरकार बनाने के लिए तैयार है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को 290 से ज्यादा सीटें आई है। जबकि सरकार बनाने के लिए 272 सीटें ही चाहिए। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन को भी 220 से ज्यादा सीटें आई है। जिसके बाद इंडिया गठबंधन भी सरकार बनाने के लिए हामी भर रहा है। इस सब के बीच सबकी निगाहें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगी हुई है।

Advertisement

नीतीश और नायडू के सहारे एनडीए की सरकार

इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए को 296 सीटें आई। वहीं भाजपा को 240 सीटें आई और सरकार बनाने के लिए 32 सीटें कम पड़ गई। जिसके बाद भाजपा एनडीए के घटक दल जदयू और चंद्रबाबू नायडू के समर्थन के दम पर सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं लोकसभा चुनाव में जदयू को 12 और तेदपा को 16 सीटें आई है। जिसके बाद भाजपा सीएम नीतीश और चंद्रबाबू नायडू को दिल्ली बुलाया है। साथ हीं एनडीए की बैठक 5 जून को शाम में होनी है।

नीतीश और तेजस्वी साथ पहुंचे दिल्ली

वहीं आश्चर्य की बात ये रही कि सीएम नीतीश कुमार और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। जिसके बाद राजनीतिक पारा और बढ़ गया। वहीं दिल्ली आने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार तो बनेगी ही। उनके साथ सांसद सजय कुमार झा भी मौजूद थे। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि हम इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हैं। बता दें कि यह बैठक शाम में छह बजे होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *