Advertisement
राजनीति

Maharashtra : मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे का प्रदर्शन शुरू, राज्य सरकार को बताया क्रूर और असंवेदनशील

Share
Advertisement

Maharashtra : मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने हजारों अन्य लोगों के साथ मिलकर महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना से लेकर मुंबई तक विरोध प्रदर्शन शुरू किया। उनका यह प्रदर्शन अपने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर है।

Advertisement

जरांगे ने क्या कहा?

मार्च शुरू करने से पहले जरांगे ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने राज्य सरकार को क्रूर और असंवेदनशील व्यवहार के लिए लताड़ लगाई। जरांगे ने कहा कि राज्य सरकार मराठा आरक्षण के मुद्दे को सुलझाने में नाकाम रही। इसके साथ ही उन्होंने अंतिम सांस तक इस लड़ाई को जारी रखने की कसम खाई है।

मैं पीछे नहीं हटूंगा – जरांगे

यह प्रदर्शन मार्च जरांगे के पैतृक गांव अंतरवाली सारती गांव से 11 बजे शुरू हुई। जरांगे ने कहा कि आरक्षण के लिए मराठा समुदाय ने सरकार को सात महीने का समय दिया था। लेकिन, इसपर कोई कदम नहीं उठाया गया। मैं इस प्रदर्शन को अपनी आखिरी सांस तक जारी रखूंगा। जब तक आरक्षण की मांग पूरी नहीं हो जाती मैं पीछे नहीं हटूंगा।

सरकार और अन्य मंत्रियों की आलोचना की

जरांगे ने मराठा युवाओं द्वारा आत्महत्या में वृद्धि का हवाला देते हुए राज्य सरकार और अन्य मंत्रियों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मराठा युवा आरक्षण के मुद्दों पर अपनी जान दे रहे हैं। लेकिन, सरकार अब भी कुछ नहीं कर रही। सरकार इतनी क्रूर और असंवेदनशील कैसे हो सकती है? जरांगे ने एक किस्सा सुनाने हुए कहा कि छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक व्यक्ति ने बताया कि आरक्षण के कारण उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन के दौरान भूख हड़ताल पर वह अपने समुदाय के लोगों के साथ बात करेंगे। 25 जनवरी को जरांगे के मुंबई पहुंचने की संभावना है।

फिर गरमाएगा आरक्षण का मुद्दा?

उन्होंने एक घटना के बारे में भी बताया, जिसमें छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठन के रहने वाले मराठा समुदाय के एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनके इकलौते बेटे ने आरक्षण के लिए अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें – Uttar Pradesh : चुनावी फायदे के लिए धर्म का राजनीतिकरण उचित नहीं : मायावती

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

2019 में लालगंज सीट पर भाजपा को हुआ था नुकसान, इस बार यहां भी कमल खिलाने योगी करेंगे प्रचार

Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…

May 18, 2024

This website uses cookies.