Advertisement

Lallu Singh: क्या लल्लू सिंह हार से लाल-पीला हुए सोनू निगम ? जानें वायरल हो रहा पोस्ट की सच्चाई

Lallu Singh: क्या लल्लू सिंह हार से लाल-पीला हुए सोनू निगम ? जानें वायरल हो रहा पोस्ट की सच्चाई

Lallu Singh: क्या लल्लू सिंह हार से लाल-पीला हुए सोनू निगम ? जानें वायरल हो रहा पोस्ट की सच्चाई

Share
Advertisement

Lallu Singh: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम स्पष्ट हो चुके हैं। एनडीए को 292 तो इंडिया गठबंधन को 243 सीटें मिली है। हालांकि एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला लेकिन भाजपा पूर्ण बहुमत के आंकड़े को छूने में नाकाम रही। इसका सबसे बड़ा कारण रहा भाजपा को उन-उन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। जिन-जिन सीटों पर पार्टी को पूरा भरोसा था। इसके बावजूद एनडीए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

Advertisement

फैजाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी की हार

उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट जिसे अब अयोध्या के नाम से जाना जाता है और प्रदेश की एक अहम लोकसभा सीट है। इस सीट की खासियत तब और बढ़ जाती है जब इसी सीट के तहत अयोध्या आती है। बता दें कि अयोध्या में इसी साल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भव्य तरीके से की गई थी और भाजपा इस सीट को लेकर आस्वसत थी लेकिन ये सीट हाथ से निकल गई। बता दें कि सपा के अवधेश सिंह ने भाजपा के लल्लू सिंह को 55000 वोटों से हरा दिया।

सोनू निगम को आया गुस्सा ?

गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी के हार पर सिंगर सोनू निगम से जोड़कर एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। यह पोस्ट सिंगर सोनू निगम ने नहीं किया है। इस पोस्ट पर लिखा गया है कि जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, 500 साल बाद राम मंदिर बना दिया। उस पार्टी को इतना संघर्ष करना पड़ रहा है। शर्मनाक है अयोध्यावासियों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *