हिमाचल में हाथ ने मारा दांव, कमल की हालात रही पतली

कई दिनों से राजनितिक जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस को एक बेहतरीन जीत मिली है। पहाड़ी गलियारों से एक बारत की सबसे पुरानी पार्टी के लिए बहुत ही शानदार खबर है। जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश में शुरू के रुझानों में भाजपाऔर कांग्रेस के बीच कांटे की ट्ककर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं। शिलाई सीट से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान 382 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 31711 मत मिले हैं। जबकि भाजपा के बलदेव तोमर को 31711 वोट मिली हैं।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय आशीष शर्मा 12899 मतों से विजयी घोषित हुए हैं। वर्तमान भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर हार गए हैं। निर्दलीय आशीष शर्मा को 25916 मत मिले हैं। कांग्रेस के डॉ पुष्पेंद्र को 13017 मत मिले हैं। भाजपा के नरेंद्र ठाकुर को 12794 वोट मिले।अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। 17 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। अब तक कांग्रेस के सात उम्मीदवार और भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।