Citizenship Amendment Act: CAA विधेयक 11 दिसंबर, 2019 को भारत की संसद द्वारा पारित किया गया था। अब इसको लागू करने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ दी देर में देश को सम्बोधित करने वाले हैं, जिसमें सरकार CAA कानून को लागू करने का ऐलान कर सकती है।
क्या है CAA
इस कानून का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, पारसी, बौद्ध और ईसाई प्रवासियों के लिए अवैध अप्रवासियों की स्थिति को फिर से परिभाषित करना है, जो बिना उचित दस्तावेज के भारत में रह रहे हैं। इस कानून के जरिए उन्हें छह साल के भीतर त्वरित भारतीय नागरिकता प्रदान करने की योजना बनाई गई है। वर्तमान में भारतीय नागरिकता उन लोगों को दी जाती है जो भारत में पैदा हुए हैं या जो कम से कम 11 वर्षों से देश में रह रहे हैं। इस कानून के लागू होते ही यह मापदंड हट जाएगा।
CAA के तहत किसे मिलेगी भारतीय नागरिकता, क्या है पात्रता?
सीएए का उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे भारत के पड़ोसी देशों के गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है, जिन्हें अपने गृह देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। इसके पात्र वे आवेदक होंगे जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में प्रवेश किया था।
ऐसे लोग जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में आए हैं, उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी।
सीएए आवेदन की प्रक्रिया
यह भी पढ़ें- BigBreaking: पीएम मोदी करने जा रहे बड़ा ऐलान … थोड़ी देर में लागू हो जाएगा CAA
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर
Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार…
Badrinath Dham Yatra 2024: विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को…
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए कल यानी 13 मई…
Weather Update: दिल्ली एनसीआर से लेकर पूरे देशभर के कई राज्यों में बीते दिनों हुई…
UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…
Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…
This website uses cookies.