Advertisement
राजनीति

मिशन 2024 के चुनाव को लेकर जुटी भाजपा, केंद्रीय मंत्रियों के फीडबैक से अमित शाह ने इन सीटों को लेकर किया मंथन

Share
Advertisement

2024 के चुनाव को अभी डेढ़ साल का वक्त है लेकिन सियासी माहौल अभी से गर्माया हुआ है।केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह(Home Minister Amit Shah)  और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा(जेपी नड्डा) ने मंगलवार को साल 2019 चुनाव हारी हुई लोकसभा की 144 सीटों के लिए रणनीति बनाई। मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा ने इन सीटों की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय मंत्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर मंथन किया है।

Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह ने आधी सीटों पर जीतने पर दिया जोर

भाजपा मुख्यालय में हुई एक अहम बैठक में गृह मंत्री शाह ने इनमें से कम से कम आधी सीटें जीतने पर जोर दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कोई भी सीट जीतना मुश्किल नहीं है। शाह ने इस अभियान में जुटे मंत्रियों को नसीहत देते हुए कहा है कि संगठन की वजह से ही सरकार है। संगठन सरकार से बड़ा है।

दक्षिण से बंधी कांग्रेस की उम्मीद, ‘भारत जोड़ो’ से नजरें 129 लोकसभा सीटों पर

भाजपा ने पिछले दिनों 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी हुई 144 सीटों को विभिन्न समूहों में बांटकर एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी थी। अधिकांश मंत्रियों ने ज्यादातर सीटों पर अपने प्रवास का काम पूरा कर लिया है। उसकी रिपोर्ट भाजपा नेतृत्व को सौंपी है। बैठक में महामंत्री संगठन बीएल संतोष, अनुराग सिंह ठाकुर, स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव एवं अन्य नेता मौजूद रहे।

मंत्रियों को नसीहत

1. हारी सीटों को जीत में बदलना प्राथमिकता होनी चाहिए। कम से कम आधी सीटें जीतनी ही होंगी

2. पिछले चुनाव में भी लगभग 30 हारी हुई सीटों को जीता था।

3. कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। मंत्री केंदीय योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनकी प्रतिक्रिया पार्टी के साथ साझा करें।

4. भाजपा नेतृत्व जल्दी मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद कर सकता है।

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भीखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने किया नामांकन, बीजेपी के दावे पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…

May 4, 2024

दिल्ली के अलावा एक शहजादे बिहार में भी, दोनों के रिपोर्ट कार्ड भी सेम- पीएम मोदी

PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

May 4, 2024

Uttarakhand Forest Fire: CM धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…

May 4, 2024

Gujrat: प्रियंका ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा…कैसे समझेंगे आपकी समस्याएं

Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…

May 4, 2024

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

This website uses cookies.