Advertisement

ओडिशा पहुंची राहुल की ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’,  भव्य रोड शो कर राहुल ने बीजेपी पर साधा निशाना

Bharat Jodo Nyay Yatra
Share
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही ‘भारत जोड़ न्याय यात्रा’ बुधवार (7 फरवरी) को झारखंड से ओडिशा पहुंच गई है। राहुल गांधी ने जनता को साधने के लिए ओडिशा के राउरकेला में भव्य रोड शो किया। इस दौरान राउरकेला के पानपोष स्थित गांधी चौक पर राहुल गांधी केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते नजर आए। उन्होंने दोनों पार्टियों की जमकर आलोचना की।

Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: भाजपा देश भर में नफरत फैला रही है

राहुल गांधी ने पानपोष स्थित गांधी चौक पर जनता को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देश भर में नफरत फैला रही है। नफरत के बाजार में हम मोहब्बत का दुकान खोलने आए हैं। इस दौरान उन्होंने देश में तल रही बेरोजगारी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ओडिशा से 20 लाख युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं लेकिन 20 अरबपति ओडिशा में आकर उसे लूट रहे हैं।

‘तेलंगाना में BRS को उखाड़कर फेंका’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस दौरान BRS पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई लड़ रही है, लड़ेगी और लड़ती जाएगी। भाजपा और BJD एक ही चीज हैं। भाजपा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री की पूरी मदद करती थी। हमने तेलंगाना में BRS को उखाड़कर फेंक दिया और वहीं काम हम यहां(ओडिशा) करने जा रहे हैं।

वेदव्यास मंदिर के किए दर्शन

इस दौरान राहुल गांधी फिर एक बार भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। राहुल गांधी ने ओडिशा के राउरकेला में स्थित वेदव्यास मंदिर के दर्शन पूजा की। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया और अपनी यात्रा को पुन: आरंभ किया।

ये भी पढ़ें- Budget Session 2024: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- 40 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी कांग्रेस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *