भारत आए विदेशी मेहमानों को PM मोदी ने दिए खास उपहार, आपने देखी क्‍या?

Share

 

दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया था। जी20 समिट के लिए दिल्ली आए राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं को स्पेशल गिफ्ट दिया गया है। यह गिफ्ट हैंपर कुछ इस तरह से तैयार किया गया था जिससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के बारे में दुनिया को पता चले। इसमें हाथ से बनी कलाकृतियां और प्रोडक्ट शामिल थे।

भारत में G20 सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल हुए थे। भारत आए मेहमानों को खास तोहफा दिया गया। तो चलिए डालते हैं इस पर खास नजर पीएम मोदी ने G20 मेहमानों को क्या-क्या दिया।

कश्मीरी केसर और पश्मीना शॉल से लेकर कन्नौज के इत्र और सुंदरबन के शहद तक, पीएम मोदी ने अपने देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले G20 नेताओं को भारतीय विरासत से जुड़े कई खास गिफ्ट्स दिए।

  1  रेड गोल्ड:- रेड गोल्ड कश्मीरी केसर है जो कि दुनिया का सबसे महंगा स्पाइस है। यह प्रकृति का खजाना माना जाता है जो कि दुर्लभ और आकर्षक है। गिफ्ट में कश्मीर का केशर भी शामिल था। सभी संस्कृतियों और सभ्यताओं में केसर को उसके औषधीय महत्व के लिए महत्व दिया गया है।

  • पेको दार्जिलिंग और नीलगीरि चाय:- दार्जिलिंग और नीलगीरि चाय दुनिया की बेशकीमती चाय में से एक मानी जाती हैं।
  • सुंदरबन का शहद:- सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है, यह शहद कम चिपचिपा होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
  •  कन्नौज का इत्र:- जिघराना इत्र सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बनाया जाता है। चमेली और गुलाब के फूलों से यह इत्र तैयार किया जाता है  उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तैयार किए गए जिघराना इत्र को भी गिफ्ट हैंपर में शामिल किया गया।
  • अराकू कॉफी:- अराकू कॉफी की खुशबू बेहद ही खास होती है। इतना ही नहीं ये बेहतरीन स्वाद के लिए भी जानी जाती हैं। भारत में दार्जिलिंग की चायपत्ती दुनियाभर में मशहूर है। जी 20 में हिस्सा लेने वाले मेहमानों को दार्जिलिंग की चायपत्ती भी गिफ्ट में दी गई। वहीं, गिफ्ट में आंध्र प्रदेश की अराकू घाटी में जैविक बागानों में उगाई गई कॉफी भी गिफ्ट में दी गई।
  •  खादी वस्त्र:- खादी के कपड़े भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीकों में से एक है।
  • कश्मीरी पश्मीना:- कश्मीरी पश्मीना शॉल बेहद रेयर फैब्रिक से तैयार किया जाता है जो कि बेहद खूबसूरत होता है।
  •  शीशम की लकड़ी का संदूक:- जी हां, भारतीय घरों में परंपरागत रूप से यह लकड़ी का बॉक्स शोभा बढ़ाता रहा है। शीशम यानी Indian rosewood की लकड़ी से बने बॉक्स पर पीतल की पट्टी को तराश कर जड़ा जाता है। इसे आप खजाना-घर समझ लीजिए, जिसमें मूल्यवान चीजें रखी जाती हैं।
  • भारत सरकार ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति की पत्नी को आबनूस जाली के डिब्बे में बनारसी सिल्क स्टोल भेंट किया।
  • भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील के प्रधानमंत्री की पत्नी को पेपर माशी बॉक्स में एक कश्मीरी पश्मीना स्टोल भेंट किया।
  • भारत सरकार ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की पत्नी को कदम लकड़ी के बक्से में असम स्टोल भेंट किया।
  • भारत सरकार ने जापान के प्रधान मंत्री की पत्नी को कदम लकड़ी के जाली बॉक्स में एक कांजीवरम स्टोल भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *