Advertisement

मोदी कैबिनेट के 36 नए चेहरे, 7 मंत्रियों का प्रमोशन, 43 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ…

Share
Advertisement

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में आज (बुधवार) को केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार हुआ। इसमें 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें से 36 नए चेहरे हैं और 7 मंत्रियों का प्रमोशन हुआ। दरअसल, मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले बुधवार को ही 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Advertisement

कैबिनेट विस्तार से पहले जिन 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिए उनमें आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबश्री चौधरी शामिल हैं।

मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले 43 नेताओं के नाम

आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट में बुधवार को दिग्गज नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली समेत 43 मंत्रियों ने शपथ ली।  इन 43 नेताओं के नाम हैं, नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंदर यादव, परषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवसिंह, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर तुडु, शांतनु ठाकुर, मुंजपारा महेंद्रभाई, जॉन बरला, डॉ. एल मुरुगन, नीशीथ प्रमाणिक।

मोदी कैबिनेट विस्तार को विपक्ष ने जनता को भटकाने वाला बताया है। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कुछ दलितों और पिछड़ी जाति के सदस्यों को मंत्री बनाया गया है। वे (केंद्र सरकार) ऐसा चुनावों को देखते हुए कर रहे हैं। ऐसा लोगों को भटकाने के लिए किया जा रहा है। खड़गे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ऐसा समुदायों के हित के लिए नहीं बल्कि अपने हित के लिए कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें