Advertisement
राष्ट्रीय

14 जुलाई को बढ़ेंगे चांद की तरफ कदम, 23 या 24 अगस्त को चांद की सतह पर हो सकती है लैंडिंग

Share
Advertisement

अब इन्तज़र हुआ खत्म। 14 जुलाई को भारत दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से स्पेसशिप चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। इसरो ने यह जानकारी दी है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा। अगर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतरने में सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं।
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि यान पूरी तरह तैयार है। इसे बुधवार को ही लांचिंग व्हीकल एलवीएम- III में फिट किया गया था। चंद्रयान 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा। इस मिशन का पूरा बजट 651 करोड़ रुपए है।

Advertisement

उन्होंकने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन में हम असफल हुए थे। लेकिन हम इससे सीख लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि असफलता मिलने का मतलब ये नहीं कि हम कोशिश करना ही बंद कर दें। चंद्रयान-3 मिशन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और हम इतिहास रचेंगे।

आखिर क्यों ख़ास है यह मिशन

चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के तापमान के बारे में पता लगाएगा। यह भी पता लगाएगा कि चांद पर भूकंप कैसे आते हैं। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का इस्तेमाल इस मिशन में होगा। चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल भेजा जाएगा। ISRO अधिकारियों के मुताबिक, ‘लैंडर और रोवर पर लगे उपकरणों के जरिए कई जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी। लैंडर, चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की क्षमता से लैस होगा और रोवर को तैनात करेगा, जो चंद्रमा की सतह की जानकारी भेजेगा।’

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: सीएम बघेल ने अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का किया उद्घाटन

Recent Posts

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.