बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान आसनी आज अंडमान-निकोबार के तट से टकरा सकता है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप पर सभी नाविकों और मछुआरों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी है। अंडमान निकोबार द्वीप पर तूफानी हवाएं और भारी बारिश हो रही है।
तूफान के कारण पोर्ट ब्लेयर और आसपास के द्वीपों के बीच चलने वाले सभी जहाजों को फिलहाल समुद्र में जाने से मना किया गया है। यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
हेल्पलाइन नंबर 03192-245555/232714 और टोल-फ्री नंबर 1-800-345-2714
मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही 2022 के पहले साइक्लोन को लेकर चेतावनी दी थी। विभाग ने कहा था कि बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र एक चक्रवर्ती तूफान में बदल सकता है।
विभाग ने कहा था कि 21 मार्च को चक्रवाती तूफान में बदलेगा आसनी। मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान-निकोबार के बाद इसकी उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। 20 मार्च को इसकी इंटेंसिटी कम होगी, जबकि 21 मार्च को यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने चक्रवात के चलते केंद्रीय मंत्रालयों-एजेंसियों और अंडमान-निकोबार द्वीप के प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्रालयों-एजेंसियों को नियमित निगरानी रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।
Delhi Liquor Policy Case: नई आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…
Live Voting Update: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है. इसी क्रम में…
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
This website uses cookies.