Advertisement
राष्ट्रीय

गुजरात में Semi Conductor प्लांट निकालेगा ड्रैगन की दहाड़, जानें

Share
Advertisement

दुनिया की सेमीकंडक्टर कैपिटल के तौर पर पहचान रखने वाले ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के साथ भारतीय कंपनी वेदांता ने जॉइंट वेंचर का ऐलान किया है। इसके तहत गुजरात में एक सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना होगी। कहा जा रहा है कि इससे भारत सेमीकंडक्टर की जरूरतों को पूरा कर सकेगा और दूसरे देशों को एक्सपोर्ट करने की स्थिति में भी होगा।

Advertisement

भारत की यह डील उसके लिए तो फायदेमंद है ही बल्कि चीन जैसे प्रतिद्वंद्वी की चिंता बढ़ाने वाली भी है। अहमदाबाद के पास बनने वाले इस प्रोजेक्ट पर 1.54 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। संयुक्त उपक्रम में वेदांता का हिस्सा 60 फ़ीसदी होगा, जबकि ताइवान की कंपनी की 40 फ़ीसदी हिस्सेदारी होगी।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि भारत की ओर से कुछ रियायतें इंडस्ट्रीज को दी गईं तो फिर इलेक्ट्ऱ़ॉनिक सामान के आयात में 40 फीसदी तक की कमी आ जाएगी। भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का बड़ा हिस्सा चीन से ही इंपोर्ट होता है। ऐसे में यह ड्रैगन के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि भारत सेमीकंडक्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की मैन्युफैक्चिंग में आत्मनिर्भर बन सकेगी।

  आपको बता दें कि भारत को इसके लिए थोड़ी उदारता दिखानी होगी। सेमीकंडक्टर बिजनेस  के जानकार कहते हैं कि सेमीकंडक्टर के दिग्गज देशों ने बड़ी चिप मेकर कंपनियों को इंसेंटिव देने के लिए जिस तरह से अपना ख़ज़ाना खोल दिया है, उसमें भारत जैसे नए खिलाड़ी के लिए खेल और मुश्किल होगा।

Share
Published by
निशांत दीक्षित

Recent Posts

Advertisement

Kasganj: राहुल बाबा झूठ फैलाने का काम बंद करो, कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Kasganj: यूपी के कासगंज में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह…

April 28, 2024

Election 2024: इटावा में गरजे अमित शाह, पूछा- राहुल को प्रधानमंत्री बनाओगे या मोदी जी को?, अखिलेश यादव के लिए कही ये बात

Election 2024: सपा के गढ़ पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में गरजे PM मोदी, बोले- जीवन की आखिरी सांस तक सिर्फ और सिर्फ आपके लिए जिऊंगा

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बल्लारी में जनसभा…

April 28, 2024

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…

April 28, 2024

Unnao Fire: पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर छह मकान और दो झोपड़ियां जलकर खाक, 2 झुलसे

Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…

April 28, 2024

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा- CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

This website uses cookies.