Advertisement

सही दिशा में आगे बढ़ रहा देश, दुनिया हमसे सीख रही : मोहन भागवत

Share
Advertisement

Nagpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत ने अच्छी गति हासिल कर ली है। देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। दुनिया कई क्षेत्रों में हमसे सीख रही है।

Advertisement

भागवत ने क्या कहा?

नागपुर में सीआइआइआइएमएस में अगली पीढ़ी की सुविधाओं के उद्घाटन के मौके पर चिकित्सा शोधकर्ताओं, डॉक्टरों और विज्ञानियों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि आक्रमण से पहले भारत विज्ञान और अन्य विधाओं में बहुत आगे था। इसके बाद गुलामी और अन्य कारणों से देश थोड़ा पीछे चला गया।

सरकार भी चाहती है कि देश प्रगति करे

नए पहलुओं पर ज्ञान संचय करने और उसे विश्व के साथ साझा करने की क्षमता रखने वाला भारत पिछले बीस वर्षों से बहुत अच्छी प्रगति कर रहा है। देश ने बहुत अच्छी गति हासिल की है। दुनिया कई क्षेत्रों में हमसे सीख रही है। जब कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने सरकार की अनुसंधान अनुकूल नीतियों और फंडिंग के लिए भागवत से मदद मांगी तो भागवत ने उनसे कहा कि वह उनकी मांगों को संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचा देंगे। क्योंकि, सरकार भी चाहती है कि देश प्रगति करे।

आज नई पीढ़ी में कई इनोवेटर्स हैं

भागवत ने कहा कि आज नई पीढ़ी में कई इनोवेटर्स हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि जिस गति से समाज आगे बढ़ रहा है। और विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले लोग आगे बढ़ रहे है। सरकार और प्रशासन को उस गति से काम करना करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। सरकार को उन्हें प्रोत्साहित करना होगा और उनके लिए नीतियां बनानी होंगी। इसमें थोड़ा समय लग रहा है। भागवत ने कहा कि मैं आपको गारंटी के साथ बताना चाहता हूं कि बहुत जल्द भारत में ऐसा समय आएगा जब इस तरह कोई शिकायत नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें – बिहारः बाघ के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें