Shafiqur Rehman Barq: विवाह की न्यूनतम आयु पर सपा सांसद का भद्दा बयान, कहा- शादी में देर होने पर आवारगी करेंगी लड़कियां

नई दिल्ली गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट ने लड़कियों के विवाह की उम्र में संशोधन की बात की है। कैबिनेट ने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 करने का फैसला लिया है। अब इसके विरोध में सपा सांसद शफीकुर्रहमान(Shafiqur Rehman Barq) ने बेतुका बयान दिया है। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि देर से शादी करने पर लड़कियां आवारगी करेंगी।
सासंद बर्क(Shafiqur Rehman Barq) का कहना है कि सही समय (सांसद के अनुसार) पर शादी करने से लड़कियां बुरे हालातों से बच जाती है। सांसद ने कहा कि वे संसद में इस बिल का विरोध करेंगे। इसके साथ ही सांसद का मानना है कि लड़कियों की शादी करने की न्यूनतम उम्र 18 से घटाकर 14साल कर देनी चाहिए।
बेहूदे बयानों के लिए बदनाम हैं सांसद Shafiqur Rehman Barq
बता दें सपा सांसद शफीकुर्रहमान ऐसे फालतु बयानों के लिए कुख्यात हैं। 2013 में सासंद रहते हुए शफीकुर्रहमान बर्क ने राष्ट्रीय गीत का बहिष्कार किया था और सदन से वॉकऑउट कर गए थे।
इसी साल उन्होंने तालिबानी आतंकियों की भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों से तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से भारत में आजादी के सिपाहियों ने अंग्रेजों से आजादी ली है वैसे ही तालिबानी ने आजादी पाई है।