Advertisement

शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने लोकसभा अध्यक्ष को भेजा अपना इस्तीफा

Share
Advertisement

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के हिंगोली संसदीय क्षेत्र से शिवसेना के सांसद हेमंत पाटिल ने मराठा आरक्षण के समर्थन में लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल पिछले दिनों उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने नांदेड़ के एक सरकारी हॉस्पिटल में मरीजों की मृत्यु के बाद हॉस्पिटल के डीन से शौचालय साफ करवाया था। हेमंत पाटिल के विरुद्ध पुलिस में मामला भी दर्ज कराया गया था।

Advertisement

24 घंटे के अंदर 31 लोगों की हुई थी मृत्यु

इसी महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र के नांदेड़ में शंकरराव चव्हाण सरकारी हॉस्पिटल में 24 घंटे के अंदर 31 लोगों की मृत्य हो गई थी, जिससे वहां हड़कंप मच गया था। स्थिति का जायजा लेने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे को इस हॉस्पिटल का दौरा करना था। किंतु, उससे पहले ही हेमंत पाटिल वहां पहुंच गए थे।

पाटिल ने ड़ॉक्टर से ही साफ करवाया था शौचालय

सांसद हेमंत पाटिल ने वहां गंदी हालत में शौचालय देखने पर उसे कार्यवाहक डीन डॉक्टर श्यामराव वाकोडे से ही साफ करने के लिए कहा था। इस घटना क्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। जिसके बाद डीन श्यामराव वाकोडे ने सांसद पाटिल के विरुद्ध मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

FIR में सांसद पाटिल पर एक लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालने और उसे बदनाम करने का आरोप लगाया गया था। हेमंत पाटिल पर IPC की विभिन्न धाराओं समेत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम और महाराष्ट्र मेडिकेयर सर्विस पर्सन और मेडिकेयर सर्विस इंस्टीट्यूशंस के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन

सनद रहे कि मनोज जरांगे जालना में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं। उनके अनशन के चलते मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मामले में कई राजनीतिक हस्तियों के बयान भी लगातार आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : United States: लेविस्टन में 22 लोगों की जान लेने वाले आरोपी का मिला शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *