Advertisement
राष्ट्रीय

Ram Mandir : सोमनाथ से राम के लिए आया 3.5 करोड़ मंत्रों से अभिमंत्रित पत्र, 8 कुंडों के जल से होगी पूजा

Share
Advertisement

Ram Mandir : सनातन धर्म में मान्यता है कि ‘भगवान शिव’ राम को अपना आराध्य मानते थे। अपने आराध्य के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहला माने जाने वाले सोमनाथ से भगवान राम के लिए विशेष उपहार भेजे गए हैं। सोमनाथ से प्राण प्रतिष्ठा के लिए 8 विशेष कुंडों का जल लाया गया है। इस जल से भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा।

Advertisement

यजमान और मंदिर दोनों को यश प्राप्त होगा

इसी प्रकार, सोमनाथ से 3 करोड़ पचास हजार मंत्रों से अभिमंत्रित स्वर्ण और रजत पत्र से अंकित पत्र भेजा गया है। यह पत्र श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज को सोमवार को समर्पित कर दिया गया। इस अभिमंत्रित पत्र की मान्यता है कि इसके आने से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हर तरह से संपन्न होगा और इस कार्यक्रम में किसी प्रकार का विघ्न नहीं आएगा। इसके साथ ही इस अभिमंत्रित पत्र के कारण यजमान और मंदिर दोनों को यश प्राप्त होगा।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्ष का माहौल है

दुनिया में भगवान शंकर के सबसे पवित्र तीर्थ स्थल से इस तरह के मंत्र के आने को बहुत शुभ और सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जाता है। सोमनाथ मंदिर के पुजारी कुणाल कापणिया, प्रबंधक दिलीप चावडा, पीआरओ धुव्र जोशी ने सोमनाथ गुजरात से आया यह पत्र राम मंदिर (Ram Mandir) ट्रस्ट को समर्पित किया। विश्व हिंदू परिषद के नेता शरद शर्मा ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्ष का माहौल है। अलग-अलग धर्मों, परंपराओं के लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए भगवान राम को भेंट समर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमनाथ से यह जल और विशेष अभिमंत्रित पत्र अयोध्या आया है।

यह भी पढ़ें – Meghalaya : भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी : राष्ट्रपति मुर्मू

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

संबित पात्रा का राहुल पर तंज… ‘संविधान की प्रति के प्रति हृदय में सम्मान होने से बचता है संविधान’

Sambit Patra to Congress: बुधवार को देश की संसद में उठा आपातकाल के मुद्दे पर…

June 26, 2024

Doda: डोडा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी…

Doda: जम्मू संभाग के जिला डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस…

June 26, 2024

MP : CM मोहन यादव ने मीसाबंदियों के लिए की कई घोषणाएं, किताबों में पढ़ाई जाएगी संघर्ष की कहानी

MP News: मध्यप्रदेश में सीएम हाउस में आपातकाल की 50वीं बरसी पर लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक…

June 26, 2024

Parliament: ‘उंगली किसी के तरफ उठाते हैं तो बाकी उंगलियां आपकी तरफ…’, विपक्ष की मांग पर चिराग पासवान बोले

Parliament: आज ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसी पर केंद्रीय…

June 26, 2024

UP: पोस्टमार्टम हाउस में ‘गंदा खेल’, शव के असली जेवर उतारकर पहना दिए जाते थे नकली

Hardoi News: यूपी के हरदोई में लूट की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे…

June 26, 2024

Kenya Protests: केन्या में नए बिल को लेकर बागी हुए युवा… ब्रेड से लेकर डायपर पर टैक्स…, सरकार को दिखा रहे डिजिटल एक्टिविज्म की ताकत…

Kenya Protests: केन्या में नए बिल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के लिए युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…

June 26, 2024

This website uses cookies.