Advertisement

न्याय देना सिर्फ राज्य का काम नहीं है : सीजेआई चंद्रचूड़

Share
Advertisement

New Delhi: सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने महिला सशक्तिकरण पर बात की है। सीजेआई ने कहा कि किसी देश का मूल्य उस देश की महिलाओं की स्थिति से निर्धारित होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि न्याय देना सिर्फ राज्य का काम नहीं है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि महिलाओं को महत्व देना असल में पुरुषों का मामला है। नागरिकों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए दूरदर्शी नीतियों और फैसलों की जरुरत है। जिससे सामाजिक कल्याण का लाभ वास्तव में उन तक पहुंच सके।

Advertisement

भारत में अच्छे कानून हैं

सीजेआई चंद्रचू़ड़ ने कहा कि भारत में अच्छे कानून हैं। जिन्हें अच्छे भरोसे के साथ लागू किया जा सकता है। ड़ी वाई चन्द्रचूड़ राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें आंदोलन में आगे बढ़ने से पहले अपनी मानसिकता बदलने की आवश्यकता है। एनसीडब्ल्यू और एनएएलएसए के कार्यों को जनता तक पहुंचाना है। न्याय देना सिर्फ राज्य का काम नहीं है। यह एक सेवा है। जो हम अपने नागरिकों को दे सकते हैं। नई-नई तकनीक नई-नई सुविधाएं लेकर आ रही हैं।

तकनीक पारदर्शिता प्रदान करती है

मुख्य न्यायाधीश ने तकनीक को विस्तार से समझाते हुए कहा कि तकनीक पारदर्शिता प्रदान करती है। इससे रिकॉर्ड की प्राप्ती होती है। अगर सही से इसका इस्तेमाल किया जाता है तो यह समाज, जाति, वर्ग, लिंग सहित अन्य विविधताओं से अनजान नहीं रह सकती। सीजेआई चन्द्रचूड़ ने कहा कि हमें एक बात ध्यान रखना चाहिए कि शैतान हमेशा अच्छे प्रिंट में ही होता है। हमारी योजनाओं और नीतियों का मकसद केवल यह न हो कि वह दूरदर्शी हों बल्कि हमारा मकसद होना चाहिए कि वह समाज के हर आदमी तक पहुंचे। मुख्य न्यायाधीश ने उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे पास कई विचाराधीन कैदी आते हैं, जो कहते हैं कि हमें जमानत मिल गई है। किंतु, बावजूद इसके हमें रिहा नहीं किया जा रहा है।

कौन-कौन उपस्थित थे?

कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और एनएएलएसए के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, शीर्ष अदालत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – बिहार विधानसभाः पक्ष-विपक्ष में तकरार बरकरार, एक दूसरे पर ‘पोस्टर वार’

Recent Posts

Advertisement

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

पाकिस्तान को पता चल गया… यह नया भारत,छेड़ा तो छोड़ेगा नहीं- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाक अधिकृत…

May 19, 2024

West Bengal: एक जैसे हैं TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के पाप- पीएम मोदी

PM Modi in Vishnupur:  पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.