Advertisement
राष्ट्रीय

स्वर्गीय स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेश्कर के अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री जाएंगे मुंबई, 5 बजे करेंगे दर्शन

Share
Advertisement

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेश्कर का रविवार सुबह 8.12 बजे निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है। राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ बॉलीवुड हस्तियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। लता मंगेश्कर के निधन पर देश में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

Advertisement

प्रधानमंत्री जाएंगे मुंबई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवंगत लता मंगेश्कर के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई जाएंगे पीएम मोदी शाम को 4.15 बजे मुंबई पहुंचेंगे। शाम 5 बजे दिवंगत लता दीदी के अंतिम दर्शन करेंगे। जिसके बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में लता मंगेश्कर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भारतीय सिनेमा की जादुई आवाज

लता मंगेश्कर ने अपनी आवाज से कई लेखनी का उद्धार कर दिया। उनके गाए हुए गाने आज भी लोगों को अपनी यादों में खोने को मजबूर कर देती है। ए मेरे वतन के लोगों गाने को सुनकर खुद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी रो पड़े थे।

इंदौर की बेटी ने मुंबई में को बनाया अपना घर

लता मंगेश्कर का जन्म इंदौर में 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन काल में कुल 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। 13 साल की उम्र में लता मंगेश्कर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और पहला गाना गाया था। 2001 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

1942 में मराठी फिल्मों के लिए पहला गाना गाया

लता मंगेश्कर ने अपनी फिल्मी करियर में कई भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्होंने मराठी फिल्मों में 1942 में अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था। उन्होंने 8 दशकों तक बॉलीवुड को अपनी सुरीली आवाज से सींचा। बॉलीवुड के इस सफर में लगा मंगेश्कर का अतुलनीय योगदान है।

Recent Posts

Advertisement

UP: एससी, एसटी, ओबीसी और सनातन आस्था के प्रति अन्याय है कांग्रेस का ‘न्याय पत्र’- सीएम योगी

CM Yogi attack on congress: 8 मई को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा…

May 8, 2024

Telangana: चुनाव के तीसरे फेज में उड़ा कांग्रेस का तीसरा फ्यूज- पीएम मोदी

PM Modi in Karimnagar: तेलंगाना के करीमनगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित…

May 8, 2024

UP: मुजफ्फरनगर के प्रेमी युगल ने शामली में की खुदकुशी, खाया जहर

Suicide by Lovers: शामली जनपद में एक प्रेमी युगल की मौत हो गई है. बताया…

May 8, 2024

केजरीवाल ने अपना फर्ज निभाया, अब दिल्ली वाले अपना धर्म निभाने के लिए तैयार- गोपाल राय

Election Campaign of AAP: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल…

May 8, 2024

Haryana: तीन निर्दलीय विधायकों ने छोड़ा बीजेपी का साथ, गिरेगी या बचेगी सरकार?

Haryana Politics: हरियाणा की बीजेपी सरकार अल्पमत में है. दरअसल सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों…

May 8, 2024

This website uses cookies.