Advertisement
राष्ट्रीय

पीएम मोदी का अर्बन नक्सलियों को करारा जवाब, कहा-‘मैंने किया है नेहरू का सपना पूरा’

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज ‘अर्बन नक्सल’ और उनका राजनीतिक समर्थन वाले लोगों पर आरोप लगाया कि इन ‘विकास विरोधी तत्वों’ ने गुजरात में कई सालों तक नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को रोककर रखा। पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण के नाम पर ऐसा किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस काम की शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी उसे उन्होंने पूरा किया। प्रधानमंत्री ने गुजरात में आयोजित पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।

Advertisement

पीएम मोदी ने अर्बन नक्सलियों को दिया करारा जवाब

नर्मदा जिले के एकता नगर में जुटे देश के अलग-अलग राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों से पीएम मोदी ने बताया कि कैसे पर्यावरण की आड़ लेकर देश में विकास के कामों को रोकने की कोशिश हुई है। उन्होंने कहा, ”आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के बिना, देश का विकास, देशवासियों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास सफल नहीं हो सकता। लेकिन हमने देखा है कि पर्यावरण मंजूरी के नाम पर देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को कैसे उलझाया जाता था।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, ”आप जिस जगह बैठे हैं एकता नगर का उदाहरण आंखे खोलने वाला है। कैसे अर्बन नक्सलों ने, विकास विरोधियों ने सरदार सरोवर डैम को रोककर रखा था। आपने यहां बड़ा जलाशय देखा होगा। इसका शिलान्यास आजादी के तुरंत बाद किया गया था। सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी और पंडित नेहरू ने शिलान्यास किया था। लेकिन सारे अर्बन नक्सल मैदान में आ गए, दुनिया के लोग आ गए। झूठा प्रचार किया, अभियान चलाया कि यह पर्यावरण विरोधी है।

पीएम मोदी ने कहा कि अर्बन नक्सलियों ने बार-बार बांध बनाने से रोका लेकिन जिस काम की शुरआत नेहरू जी ने की थी वह पूरा हुआ मेरे आने के बाद। देश का कितना पैसा बर्बाद हो गया।” पीएम मोदी ने कहा, ”ये अर्बन नक्सल आज भी चुप नहीं हैं। आज भी खेल खेल रहे हैं। उनके झूठ पकड़े गए उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्हें राजनीतिक समर्थन मिल जाता है कुछ लोगों का।

भारत में विकास को रोकने के लिए कई ग्लोबल संस्थाएं भी तूफान खड़ा कर देती हैं और ये हमारे अर्बन नक्सल उनको माथे पर लेकर नाचते रहते हैं और रुकावट आ जाता है।” पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से समझौता किए बिना संतुलित रूप से विचार करके आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अर्बन नक्सल झूठे प्रचार से वर्ल्ड बैंक और न्यायपालिका को भी प्रभावित करते हैं।

Recent Posts

Advertisement

‘अपने बुद्धिदाता’ के कृत्यों के लिए माफी मांगे कांग्रेसः सीएम योगी

CM Yogi to Congress: 9 मई को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि…

May 9, 2024

Weather Update: तपती गर्मी से इन राज्यों को मिलेगी राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update: मई महीने के शुरू होते ही देशभर में गर्मी ने अपना असर दिखाना…

May 9, 2024

UP: असदुद्दीन औवेसी सीधे तौर पर बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे- प्रियंका गांधी वाड्रा

Priyanka in Reabareli: कांग्रेस नेता और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में बीजेपी पर…

May 9, 2024

पित्रोदा के बयान पर राजनीतिक घमासान, सीएम योगी बोले… देश को 1947 में बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Political Conflict: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर राजनीतिक घमासान…

May 9, 2024

BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 14वीं सूची, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ इस नेता पर लगाया दांव

BSP Candidate List: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया बीते मंगलवार को सम्पन्न…

May 9, 2024

लोग मुझसे कहते हैं कि मुझे सक्रिय राजनीति में आना चाहिए- रॉबर्ट वाड्रा

Robert Vadra on Politics: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा के पति और रॉबर्ट वाड्रा…

May 9, 2024

This website uses cookies.