Advertisement

PM Modi Tamil Nadu visit: तमिलनाडु दौरे पर पीएम मोदी, रामायण कार्यक्रम में होंगे शामिल

PM Modi Tamil Nadu visit in various temple for ramayan program in hindi
Share
Advertisement

PM Modi Tamil Nadu visit: प्रधानमंत्री मोदी आज से 2 दिनों के तमिलनाडु दौरे पर हैं। यहां वे कई महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करेंगे। 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम कई राज्यों के मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले भी प्रधानमंत्री के दक्षिण भारत के दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

Advertisement

PM Modi Tamil Nadu visit: रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे  रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन के बाद मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में भी पीएम भाग लेंगे। PM रंगनाथस्वामी मंदिर में कम्बा रामायणम के श्लोकों का पाठ करने वाले विभिन्न विद्वानों को भी सुनेंगे। कार्यक्रम में 8 अलग-अलग पारंपरिक भाषा में रामकथा करने वाले विद्वान शामिल होंगे। इनमें मंडलियां संस्कृत, अवधी, कश्मीरी, गुरुमुखी, असमिया, बंगाली, मैथली और गुजराती भाषा में शामिल है। ये रामकथा भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार और संबंधों के अनुरूप है, जो ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के मूल में है।

श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर के करेंगे दर्शन

रंगनाथस्वामी मंदिर में कंबा रामायणम के छंदों का पाठ सुनने के बाद पीएम दोपहर करीब दो बजे रामेश्वरम पहुंचेंगे। यहां पीएम श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। यहां भी पीएम एक खास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का नाम श्री रामायण पारायण’ कार्यक्रम है। पीएम यहां पर भजन संध्या में भी भाग लेंगे, जहां शाम को मंदिर परिसर में भक्ति गीत गाए जाएंगे। 

21 को करेंगे धनुषकोडि का दौरा

21 जनवरी को पीएम मोदी धनुषकोडि जाएंगे। यहां पर पीएम कोदंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वे धनुषकोडी के पास अरिचल मुनाई भी जाएंगे। कहा जाता है कि अरिचल मुनाई पर ही राम सेतु का निर्माण हुआ था।

ये भी पढ़ें- Shillong : पीएम मोदी के कार्यकाल में पूर्वोत्तर की हिंसक घटनाएं 73 फीसदी घटी : अमित शाह

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें