Advertisement
राष्ट्रीय

PM मोदी ने ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर की बात, बोले कांग्रेस वोट बैंक के लिए कर रही विरोध

Share
Advertisement

PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के बल्लारी के म्युनिसिपल हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचकर उन्होंने एक जनसभा को सबोंधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान फिल्म द केरल स्टोरी का भी जिक्र किया उन्होंने कहा फिल्म आंतकी साजिशों को लेकर बनाई गई है। इसके जरिए आतंकवाद के खौफनाक और असली चेहरे को बेनकाब किया गया है। अब कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ बनी इस फिल्म का विरोध कर रही है। वे आतंकी प्रवृत्तियों के साथ खड़े हैं। कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के लिए आतंकवाद का बचाव किया है।

Advertisement

भाजपा हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही: PM

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर सबसे प्रमुख आवश्यकता है। कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है। भाजपा हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है। जब भी आतंकवाद पर कार्रवाई होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है।

कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं ये देख कर हैरान हूं कि अपनी वोट बैंक के खातिर कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए हैं। ऐसी पार्टी क्या कभी भी कर्नाटक की रक्षा कर सकती है? आतंक के माहौल में यहां के उद्योग, IT इंडस्ट्री, खेती, किसानी और गौरवमयी संस्कृति सब कुछ तबाह हो जाएगी।

जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस: PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि कल यहां इतनी बारिश के बाद इतनी कठिनाइयां थीं, उसके बावजूद ये जनसैलाब भाजपा को आशीर्वाद देने आया है। ये दर्शाता है कि चुनाव के नतीजे क्या हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश की व्यवस्थाओं के साथ ही देश की राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया है। बीते कुछ वर्षों में कांग्रसे ने भारत की राजनीति में एक और बीमारी पैदा कर दी है। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर अपने इको सिस्टम के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है। कांग्रेस की कोशिश होती है कि ऐसा करके वे जनता को भ्रमित कर दें।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: नल जल योजना के तहत, जल मिशन के कार्यों पर  ग्रामीणों ने उठाई आवाज

Recent Posts

Advertisement

UP: CM योगी ने बदायूं में जनसभा को किया संबोधित, बोले- अखाड़ा सजने से पहले ही हार मान चुकी है सपा

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा…

April 28, 2024

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने गरीबों का हक मारने और लूटने का काम किया- जेपी नड्डा

JP Nadda: पश्चिम बंगाल के नादिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

April 28, 2024

CM योगी ने सपा-बसपा और कांग्रेस से पूछे 10 सवाल, मतदाताओं से कर दी बड़ी अपील

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्राउंड में…

April 28, 2024

Ban On MDH Spices: सिंगापुर-हॉन्गकॉन्ग के बाद अमेरिका में MDH और एवरेस्ट की जांच, FSSAI भी कर रहा है जांच

Ban On MDH Spices: भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों को सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग…

April 28, 2024

कर्नाटक में जमकर दहाड़े PM मोदी, बोले- कांग्रेस सरकार, कर्नाटका को तबाह करने में जुटी

PM Modi: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्सि में जनसभा को…

April 28, 2024

Hamirpur: जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा…

April 28, 2024

This website uses cookies.