Advertisement

Odisha: राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के दौरान लाइट गुल, अंधेरे में बैठे कर सुनते रहे लोग

Share
Advertisement

Odisha: महाराजा श्री रामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान लाइट चली गई। लाइट जाने के बाद पूरा कार्यक्रम स्थल अंधेरे में डूब गया। 

Advertisement

यह घटना शनिवार की है जहां राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के दौरान ही चंद मिनटों के लिए लाइट चली गई थी। करीबन 11:56 से 12:05 तक समारोह में लाइट नहीं थी। हालांकि इसके बावजूद मुर्मू ने अपना संबोधन जारी रखा। दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर माइक सिस्टम अप्रभावित था। एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी काम कर रहा था। 

संबोधन के दौरान मुर्मू ने कहा कि बिजली हमारे साथ लुका छिपी खेल रही है। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक भी धैर्यपूर्वक अंधेरे में मुर्मू की बातें सुनने के लिए बैठे रहें। 

यूनिवर्सिटी के उप कुलपति संतोष कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के दौरान हुई लाइन जाने पर माफी मांगी। उन्होंने कहा- “मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए खुद को दोषी मानता हूं। हम इसके लिए शर्मिंदा हैं। हम निश्चित रूप से घटना की जांच करेंगे और घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य के स्वामित्व वाली औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड ने इस आयोजन के लिए जनरेटर की आपूर्ति की थी। हम उनसे इसके बारे में बात करेंगे।”

मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर की रहने वाली है और लोग उन्हें यहां की माटी की बेटी बुलाते हैं। टाटा पावर, नॉर्थ ओडिशा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ भास्कर सरकार ने बताया कि बिजली की तारों में कुछ खराबी होने की वजह से यह गड़बड़ी हुई थी।

ये भी पढ़ें: Supreme Court ने MTP एक्ट में किया बड़ा बदलाव, शादीशुदा हो या कुंवारी हर महिला करा सकेगी गर्भपात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *