Advertisement
राष्ट्रीय

सरकार के आश्वासन के बाद मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन

Share
Advertisement

New Delhi: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। महाराष्ट्र सरकार ने उनसे 2 माह के अंदर इस मुद्दे को सुलझाने का वादा किया है। मनोज जरांगे ने कहा कि जब तक सभी मराठाओं को आरक्षण नहीं मिल जाता, वह तब तक अपने घर में प्रवेश नहीं करेंगे। यदि 2 माह में कोई फैसला नहीं लिया गया तो मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करूंगा।

Advertisement

मराठा आरक्षण पर 8 दिसंबर को होगी चर्चा

महाराष्ट्र सरकार के 4 मंत्रियों ने जरांगे से मुलाकात की। उन्होंने उनसे 9 दिनों से जारी अनशन समाप्त करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानमंडल में मराठा आरक्षण पर 8 दिसंबर को चर्चा होगी।

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने जरांगे की थी मुलाकात

इससे पहले उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश संदीप शिंदे, न्यायमूर्ति एमजी गायकवाड़ और अधिकारियों सहित अन्य लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मनोज जरांगे से मुलाकात की थी। यह मुलाकात मनोज जरांगे के गांव में हुई थी। सत्तारूढ़ गठबंधन के साथी विधायक बच्चू कडू भी इस अवसर पर मौजूद थे।

अपने गांव में ही भूख हड़ताल पर थे जरांगे

सनद रहे कि मनोज जरांगे मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 25 अक्टूबर से जालना जिले के अपने गांव अंतरवाली सरती में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। जरांगे ने बुधवार को कहा था कि वह अब से पानी भी नहीं पीएंगे। लेकिन, इससे पहले ही एक सर्वदलीय बैठक में मराठा आरक्षण की मांग का समर्थन करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान उनसे अनशन खत्म करने की अपील की गई थी।

यह भी पढ़े : ये तीन राशि वाले कोई बड़ा काम आज अपने हाथ में ना लें, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Recent Posts

Advertisement

परिवार की पांचों सीट हारेगी सपा, यूपी में नहीं खुलेगा खाता: योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Lakhimpur Kheri: 9 मई को यूपी के लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री योगी…

May 9, 2024

Mainpuri: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mainpuri: यूपी के मैनपुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल गुरूवार को जिले…

May 9, 2024

‘अपने बुद्धिदाता’ के कृत्यों के लिए माफी मांगे कांग्रेसः सीएम योगी

CM Yogi to Congress: 9 मई को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि…

May 9, 2024

Weather Update: तपती गर्मी से इन राज्यों को मिलेगी राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update: मई महीने के शुरू होते ही देशभर में गर्मी ने अपना असर दिखाना…

May 9, 2024

UP: असदुद्दीन औवेसी सीधे तौर पर बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे- प्रियंका गांधी वाड्रा

Priyanka in Reabareli: कांग्रेस नेता और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में बीजेपी पर…

May 9, 2024

पित्रोदा के बयान पर राजनीतिक घमासान, सीएम योगी बोले… देश को 1947 में बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Political Conflict: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर राजनीतिक घमासान…

May 9, 2024

This website uses cookies.