Advertisement
राष्ट्रीय

चंद्रयान-3 पर नेताओं का आधा अधूरा ज्ञान, लोग बोले ‘पढ़ाई-लिखाई पर लगाओ ध्यान’

Share
Advertisement

23 अगस्त को एक तरफ जब देश भर में चंद्रयान 3 लैंडर के चंद्रमा पर उतरने का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआएं की जा रही थीं, राजनीति से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां भी चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की कामना कर रही थीं, तो वही दूसरी तरफ हमारे देश के ऐसे तीन दिग्गज नेताओं ने चंद्रयान 3 को लेकर ऐसे बयान दिए जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे।

Advertisement

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बयान

इसमें सबसे पहले नंबर पर आते हैं सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। जिन्होंने ‘चंद्रयान 3 की लैंडिंग चंद्रमा की जगह धरती पर ही करा दी। दरअसल एक निजी न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने ओम प्रकाश राजभर से यह सवाल किया कि ‘चंद्रयान 3 की लैंडिंग है, एक बहुत बड़ा मिशन सफल होने के कगार पर है, इससे अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत कितना आगे बढ़ेगा?’ इस पर राजभर ने सबसे पहले कहा, “मैं भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं कि दिन-प्रतिदिन रिसर्च करके एक नई खोज कर रहे हैं। चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं। चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है, आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए.” गौरतलब है कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग चांद पर होनी वाली है न कि धरती पर।

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदन का बयान

अब दूसरे नंबर पर आते हैं राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदन। जिन्होंने चंद्रयान के लैंडिंग से पहले ही चंद्रयान की लैंडिंग करा दी। दरअसल अशोक चांदना ने कहा, चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग हो चुकी है, मैं सभी यात्रियों को सलाम करता हूं और सभी को बधाई देता हूं, देश टेक्नोलॉजी में एक कदम आगे बढ़ा उसके लिए सभी देशवासियों को भी बधाई देता हूं। हैरानी की बात तो यह है कि जिस समय चांदना ने यह बयान दिया उस समय चंद्रयान-3 की लैंडिंग नहीं हुई थी। लैंडिंग तो शाम 6 बजकर 4 मिनट पर हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान

अब बारी है बिहार के CM नितीश कुमार की जिन्होंने राजनीति में तो महारथ हासिल की है लेकिन उन्हें ये नहीं पता की चंद्रयान होता क्या है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े परीक्षा परिसर ‘बापू परीक्षा परिसर’ का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। परीक्षा परिसर में उन्होंने पौधारोपण भी किया। ‘बापू परीक्षा परिसर’ का उद्घाटन करने के बाद परीक्षा परिसर का नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। इस पूरे कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार जब मीडिया से बात कर रहे थे तो वह चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर किए गए सवाल शायद समझ नहीं पाए और वे अपने बगल में खड़े जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी से ही पूछने लगे। इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार को कान में चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर पूरी बात बताई। फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरी बात समझी तब उन्होंने प्रतिक्रिया दी और कहा कि अच्छी बात है। 

अब इन दिग्गज नेताओं के बयान स्लिप ऑफ टंग है या जानकारी के अभाव में उन्होंने यह बात कही, यह तो वही जानें लेकिन फिलहाल उनके बयान की हर तरफ चर्चा हो रही है जिन्होंने अपने ही बयानो से अपनी फजीहत करा ली है।

ये भी पढ़ें: स्पाइसजेट को दिल्ली हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, कलानिधि मारन की बकाया रकम पर देना होगा ब्याज

Recent Posts

Advertisement

मणिशंकर अय्यर के ‘पाकिस्तान प्रेम’ पर बोले केशव प्रसाद… उन्हें पाकिस्तान जाना चाहिए

Politics on ManiShankar’s Statement: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान प्रेम वाले बयान पर राजनीति…

May 10, 2024

Bihar:  तेजस्वी बोले… चिराग पासवान नादान, बने हुए हैं मोदी जी के हनुमान

Tejashwi to Chirag: बिहार में सियासी बयानबाजी जारी है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर…

May 10, 2024

Bihar: नवगछिया में कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, तीन की मौत

Accident in Bihar: बिहार के नवगछिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां…

May 10, 2024

Pilibhit: ड्राइवर को आई ‘मौत की झपकी’, डीसीएम पलटने से तीन लोगों की मौत

Road Accident in Pilibhit: पीलीभीत में सुबह-सुबह एक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में…

May 10, 2024

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

CM Yogi did Rudrabhishek: गोरखपुर में 10 मई को स्वयंसिद्ध मुहूर्तों से सुसंपन्न अक्षय तृतीया…

May 10, 2024

अभी तक नहीं लगा गुरुचरण सिंह का सुराग, धर्म की तरफ बढ़ रहा था झुकाव!

Gurucharan Missing Case: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी यानि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल…

May 10, 2024

This website uses cookies.