Advertisement
राष्ट्रीय

कानून मंत्री रिजिजू का कांग्रेस पर पलटवार, कहा-“भारत अब भी नेहरू की गलतियों की कीमत चुका रहा है”

Share
Advertisement

जवाहरलाल नेहरू को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जारी तकरार दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अब इस विवाद में अब कानून मंत्री किरेन रिजिजू की भी एंट्री हो गई है। बता दें कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कश्मीर मुद्दे पर जवाहरलाल नेहरू पर परोक्ष रूप से हमले के लिए पीएम मोदी की आलोचना किए जाने पर कांग्रेस पर बुधवार को पलटवार किया है। इसी के साथ रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “भारत अब भी नेहरू की गलतियों की कीमत चुका रहा है”। वहीं कांग्रेस ने मंगलवार को कश्मीर मुद्दे पर नेहरू की आलोचना को लेकर मोदी पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि उन्होंने एक बार फिर तथ्यों की अनदेखी की है।

Advertisement

पीएम मोदी ने नेहरू पर क्या कहा?

सोमवार को गुजरात के आणंद जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम ने नेहरू पर परोक्ष हमला करते हुए कहा था कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अन्य रियासतों के विलय से संबंधित मुद्दों को चतुराई से हल किया, लेकिन “एक व्यक्ति” कश्मीर मुद्दे को नहीं सुलझा सका। हालांकि रिजिजू ने सिलसिलेवार ट्वीट में नेहरू से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर पलटवार किया। वहीं भाजपा नेता ने कहा, “यह ‘ऐतिहासिक झूठ’ कि महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर के भारत में विलय के सवाल को टाल दिया था, जवाहर लाल नेहरू की संदिग्ध भूमिका की रक्षा के लिए बहुत लंबे समय तक चला है।”

हालांकि इस मामले पर रिजिजू ने लोकसभा में नेहरू के 24 जुलाई, 1952 के भाषण का हवाला देते हुए दावा किया कि महाराजा हरि सिंह ने पहली बार भारत में जम्मू कश्मीर के विलय के लिए आजादी से एक महीने पहले ही जुलाई 1947 में नेहरू से संपर्क किया था, और यह नेहरू थे जिन्होंने महाराजा की बात को अस्वीकार कर दिया।”

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand: CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को…

April 27, 2024

RAJASTHAN: एक ही परिवार के चार लोग तालाब में डूबे, मौत

RAJASTHAN NEWS: राजस्थान के पाली जिले में तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत…

April 27, 2024

महाराष्ट्र में PM मोदी बोले- ‘आपका सपना ही मेरा संकल्प, मैं 24×7 और 2047…ये प्रण लेकर निकला हूं’

PM Modi In Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे…

April 27, 2024

Bahraich: चलती सफारी गाड़ी में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइट जिले के भवनियापुर रामगढी गांव में एक सफारी वाहन में…

April 27, 2024

जमीनी विवाद सुलझाने गई महिला पुलिस ने एक महिला के बाल खींचे, गुस्से में महिलाओं ने उसे दो बार पीटा

Land dispute in Gaya: बिहार के गया में मुफस्सिल थाने की महिला पुलिस कर्मी जमीन…

April 27, 2024

UP: हेल्थ सेक्टर में यूपी की एक और उपलब्धि, 80 लाख के पार पहुंचे एबीएचए बेस्ड ओपीडी रजिस्ट्रेशन

UP: हेल्थ सेक्टर में नई नए कीर्तिमान बना रहे उत्तर प्रदेश ने अब एक और…

April 27, 2024

This website uses cookies.