Advertisement
राष्ट्रीय

Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, किए ये बड़े वादे

Share
Advertisement

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आपको बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टीयां राज्य में सरकार बनाने की ताल ठोक रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने जनता को लुभाने के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा मौजूद रहे।

Advertisement

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव होने में ज्यादा समय बाकी नहीं है। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। कर्नाटक में 10 मई को मतदान, 13 मई को होगी मतगणना की जाएगी।

पार्टी की तरफ से जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए यह संकल्प पत्र आज सोमवार (1 मई) को जारी किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तरफ कहा गया है कि राज्य में सरकार बनने पर, अपने किए वादों पर खरा उतरेंगे। संकल्प पत्र में खाद्य सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा, सुनिश्चित आय सहायता, सभी के लिए सामाजिक न्याय, सभी के लिए विकास, समृद्धि जैसे कई वादे किए गए हैं।

बीजेपी ने किए ये वादे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक में वादों का ऐलान किया।

  1. उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में राज्य में भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए पैनल गठन करने का वादा किया गया है।
  2. बीपीएल परिवारों के लिए मुफ्त तीन सिलेंडर दिए जाएंगे। यह सिलेंडर उन्हें युगाड़ी, गणेश चतुर्थी और दीपावली के मौके पर उपलब्ध होंगे।
  3. किसानों को बीज के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
  4. हर वॉर्ड में अटल आहार केंद्र बनाने का ऐलान।
  5. पांच लाख के ऋण पर कोई ब्याज न लगने की बात कही गई है।
  6. बीपीएल परिवारों के लिए पांच किलो श्रीअन्न देने का वादा किया है।
  7. बीपीएल परिवारों को आधा लीटर नंदिनी दूध देने का भी वादा किया गया।

ये भी पढ़ें: LPG cylinder Price: 171.50 रु. सस्ता हुआ सिलेंडर, जानें इन शहरों में क्या है नई कीमतें

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.