Advertisement
राष्ट्रीय

28 सितंबर, भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस का हाथ थामेंगे कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी

Share
Advertisement

नई दिल्ली। पिछले लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सीपीआई नेता कन्हैया कुमार 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर कांग्रेस में शामिल होंगे। इसके अलावा दलित समुदाय से संबंध रखने वाले गुजरात के वडगाम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) भी  कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।

Advertisement

कई दिनों से कांग्रेस पार्टी के संपर्क में थे कन्हैया कुमार

कई दिनों से ख़बर आ रही थी कि कन्हैया कुमार लगातार कांग्रेस पार्टी के संपर्क में हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उन्होंने मुलाकात भी की थी।

बीजेपी विरोधी युवा नेताओं को एकत्रित  कर नई टीम बना रहे राहुल

कन्हैया कुमार के करीबी सूत्रों का कहना है कि ‘कन्हैया कहते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के विरूद्ध यदि कोई एक नेता पूरे दमखम से लड़ रहा है तो वो राहुल गांधी हैं। ऐसे में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर की भूमिका निभा सकते हैं कन्हैया

मिली जानकारी के अनुसार, इस समय राहुल गांधी पूरे देश से बीजेपी विरोधी युवा नेताओं को एकत्रित कर उनकी एक नई टीम बना रहे हैं। कन्हैया कुमार इस टीम के महत्वपूर्ण सदस्य बन सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कन्हैया कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर की भूमिका निभाएंगे।

बता दें, बिहार के कन्हैया कुमार ने जेएनयू में कथित तौर पर देशविरोधी नारेबाजी की थी, जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। उसी दौरान सुर्खियों में आए कन्हैया कुमार देश भर में चर्चा का विषय बन गए थे।

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.