Advertisement
राष्ट्रीय

भारत 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2047 तक निम्न मध्यम आय वाला देश बना रहेगा : रघुराम राजन

Share
Advertisement

New Delhi : आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि यदि 2047 तक भारत की संभावित वृद्धि दर सालाना औसतन 6 प्रतिशत रहती है, तो यह निम्न मध्यम अर्थव्यवस्था बना रहेगा। और उस वक्त तक भारत का जनसांख्यिकीय लाभ भी खत्म हो जाएगा।

Advertisement

अमीर होने से पहले ‘वृद्ध’ हो सकता है भारत

रघुराम राजन ने ‘मंथन’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अगर देश तेज वृद्धि हासिल नहीं करता है, तो वह अमीर होने से पहले ‘वृद्ध’ हो जाएगा। जिसका मतलब है कि उस समय देश पर बड़ी उम्र वाली आबादी का भी बोझ होगा। राजन ने कहा कि पिछली दो तिमाहियों में भारत में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत के आसपास रही है। और अगर कोई श्रमबल की भागीदारी को देखे है, तो यह काफी कम है। महिलाओं की भागीदारी तो जी-20 में सबसे कम है।

राजन ने क्या कहा?

राजन ने कहा कि भारत की वृद्धि क्षमता आज लगभग छह प्रतिशत सालाना है। यदि आप गणना करें, तो 6 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से आप हर 12 साल में दोगुना हो जाएंगे और इसलिए 24 साल में हम प्रति व्यक्ति आय से 4 गुना हो जाएंगे। आज, जैसा कि आप जानते हैं, भारत में प्रति व्यक्ति आय 2,500 डॉलर प्रति व्यक्ति से थोड़ी कम है। इसे चार से गुणा करने पर यह प्रति व्यक्ति 10,000 डॉलर होगी। इसलिए यदि आप हमारी वर्तमान वृद्धि दर के हिसाब से गणना करें, तो हम अमीर नहीं बनते हैं। हम 2047 तक निम्न मध्यम आय वाला देश बने रहेंगे।

रोजगार पर क्या बोले राजन?

राजन ने कहा कि वृद्धि की वर्तमान रफ्तार श्रमबल में शामिल होने वाले सभी लोगों को रोजगार देने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ विकसित देश अमीर बनने से पहले मूल्य श्रृंखला को बढ़ाने के लिए विनिर्माण से सेवाओं की ओर स्थानांतरित हुए हैं।

यह भी पढ़ें – Gadkari In Zero Mile Samvad: ‘जब तक मैं मंत्री हूं, देश में नहीं आने दूंगा ड्राइवरलैस कार’

Recent Posts

Advertisement

पश्चिम बंगालः मां, माटी और मानुष का ही भक्षण कर रही TMC- पीएम मोदी

PM Modi in Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक…

May 19, 2024

UP: सपा और कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी मौजूद- CM योगी

CM Yogi in Jaunpur: सपा व कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी…

May 19, 2024

इंडी… अराजकता,भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने वाला गठबंधन- सीएम योगी

CM Yogi in Phoolpur Pawai: सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने…

May 19, 2024

पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज आवभगत होती है- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Azamgarh: 19 मई को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा…

May 19, 2024

कांग्रेस और जेएमएम वालों को विकास का क, ख, ग, घ… भी नहीं मालूम- पीएम मोदी

PM Modi in Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक…

May 19, 2024

Bihar: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत

Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…

May 19, 2024

This website uses cookies.