Advertisement

हिंदुओं के कारण ही भारत में लोकतंत्र है : जावेद अख्तर

Share
Advertisement

Maharashtra: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने शिवाजी पार्क में दीवाली के कार्यक्रम का आयोजन किया। एमएनएस ने इस कार्यक्रम के लिए मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को निमंत्रित किया। गीतकार अख्तर ने कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। अख्तर ने कहा कि हिंदुओं के कारण ही भारत में लोकतंत्र है।

Advertisement

हिंदू संस्कृति सहिष्णुता वाली है

गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। भारत में मजबूत लोकतंत्र का कारण हिंदू हैं। देश में पिछले कुछ वर्षों में असहिष्णुता बढ़ी अवश्य है। किंतु, देश में लोकतंत्र अभी जिंदा है। क्योंकि हिंदू संस्कृति सहिष्णुता वाली है। भारत में अभिव्यक्ति की आजादी कम हुई है। मैं यह बात लगातार कह रहा हूं।

मैं विचारों से नास्तिक हूं

गीतकार और कवि अख्तर ने कार्यक्रम के दौरान हिंदूओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिंदूओं के दिल बड़े होते हैं। अख्तर ने कहा कि मैं विचारों से नास्तिक हूं। भगवान या किसी भी खुदा में मेरी कोई आस्था नहीं है। किंतु, फिर भी दीवाली के कार्यक्रम में यहां आया हूं। इसका कारण है कि मेरा मानना रहा है कि राम और सीता इस भारत की संपदा हैं।

रामायण हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है  

गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि रामायण हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। यह मेरी रुचि का विषय भी है। मुझे हमेशा यह बात गौरवान्वित करती है कि मैं राम और सीता की भूमि पर जन्मा हूं।

यह भी पढ़ें – Assembly Session: सत्र पर संदेह पैदा करना, लोकतंत्र के लिए खतरा भरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *