Advertisement
राष्ट्रीय

भारत दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम : राजनाथ सिंह

Share
Advertisement

New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाज को विभाजित करने वाली विचारधाराओं से आगाह किया। सिंह ने कहा कि ऐसी विचारधाराओं को सिरे से खारिज कर दिया जाना चाहिए। रक्षा मंत्री कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सिंह ने देश की बढ़ोत्तरी के लिए स्वैच्छिक योगदान पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

Advertisement

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

राजनाथ सिंह ने स्वेच्छिक योगदान और कानूनी देनदारियों के बीच अंतर समझाया। सिंह ने कहा कि देश के कल्याण के लिए स्वेच्छा से दिए गए 5 रुपये भी कर के 100 रुपये से कहीं अधिक गहरा जुड़ाव रखता है। सिंह ने कहा कि आम आदमी हो या सरकार सबका मूल उद्देश्य तो एक बेहतर राष्ट्र की स्थापना करना ही होना चाहिए।

भारत दुनिया के विकास का इंजन बन गया है

सिंह ने कहा कि भारत दुनिया के विकास का इंजन बन गया है और दूसरे देशों पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम बन गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियान चेंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्टी (फिक्की) की 96वीं आम सभा को शनिवार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अब अन्य देशों के विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालने की स्थिति में पहुंच गया है। भारत ने दुनिया को दिखाया है कि विकास और वितरणात्मक न्याय के बीच कोई असंगत समझौता नहीं है। यानी, सभी नागरिकों को उचित अवसर प्रदान देते हुए विकास दर में तेजी लाना और दोनों को एक साथ हासिल करना संभव है।

सरकार यह काम अकेले नहीं कर सकती

राजनाथ ने कहा कि सरकार एक विकास इंजन के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। लेकिन, सरकार यह काम अकेले नहीं कर सकती। इसके लिए हमें इस देश के कारोबारियों और विचारकों के समर्थन की जरूरत है।

यह भी पढ़ें – Winter Fashion Trends 2023: सर्दियों में भी दिखना है स्टाइलिश तो, महिलाएं इन Woolen Cloths को जरूर ट्राई करें

Recent Posts

Advertisement

Kasganj: ओवरलोड ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Kasganj: कासगंज शहर के जामा मस्जिद इलाके में एक बिजली के ट्रांसफ़ार्मर में अचानक शाट…

May 13, 2024

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बीजेपी पर तंज… ‘देश बेच दिया, जाति बेच दी और…’

Mamata Banerjee said: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना बनगांव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री…

May 13, 2024

मेरे भाई में साहस, वीरता और सच्चाई, वो किसी से नहीं डरते- प्रियंका गांधी

Priyanka in Raebareli: रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी सभा को…

May 13, 2024

कौन खरीद रहा है PM मोदी के लिए लाखों के सूट-बूट- राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Raebareli: उत्तरप्रदेश स्थित रायबरेली के हरचंदपुर में राहुल गांधी ने एक जनसभा…

May 13, 2024

CM योगी ने बांदा में जनसभा को किया संबोधित, बाेले पाक की तरफदारी करने वाले भारत पर बोझ न बनें

Banda: देश में 80 करोड़ जरुरतमंदों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। वहीं…

May 13, 2024

देशभर में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल: संदीप पाठक

Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन…

May 13, 2024

This website uses cookies.