जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) वैसे तो शिक्षा के लिए बहुत ही अच्छे संस्थानों में से एक है, लेकिन कई सालों से विवादों की भूमि बन चुकी है। मिली जानकारी के हिसाब से बृहस्पतिवार शाम को उस समय तनाव पैदा हो गया जब दो छात्रों के बीच जमकरझगड़ा हो गया। छात्रों के बीच जमकर पत्थर व र्इंट चले। झगड़े में दो छात्र घायल भी हो गए। फिलहाल अभी तक की जानकारी के हिसाब से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों की एमएलसी बनी है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने झगड़े की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल दोनों छात्रों की पुलिस को एमएलसी मिली हैं। मगर किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। इस कारण बृहस्पतिवार देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना के बाद जेएनयू के सभी गेटों को बंद कर दिया गया था और किसी को भी जेएनयू में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। जेएनयू में रहने वाले छात्रों को ही परिचय पत्र देखने के बाद अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। सवाल ये भी उठता है कि आखिर कब तक शिक्षा का मंदिर विवादों का अखाड़ा बनी रहेगी आखिर सरकार इसपर कोई एक्शन नहीं लेती है।
SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…
Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…
JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…
CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…
This website uses cookies.