Advertisement
राष्ट्रीय

विकसित होता भारत खुद को विश्वामित्र के रूप में देख रहा : पीएम मोदी

Share
Advertisement

Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य के कान्हा शांति वनम के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब फिर से अपनी पुरानी परंपराओं को अपना रहा है।

Advertisement

पुरस्कार स्वयं सम्मानित हो जाते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि आजकल हमने पद्म पुरस्कारों की ऐसी परंपरा बना दी है कि पुरस्कार स्वयं सम्मानित हो जाते हैं। मोदी ने कहा कि विकसित हो रहा भारत खुद को विश्वमित्र के रूप में देख रहा है। पीएम ने कहा कि हम हमारी परंपरा के अनुसार दुनिया की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं, जो आगे भी जारी रहेगा।

लेखक कमलेश जी की तारीफ की

पीएम मोदी ने इसी के साथ कहा कि आध्यात्मिक नेता और लेखक कमलेश जी ने मानवता के लिए जो कार्य किया। वह अद्भुत है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार को उनके योगदान को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला।

देश एक नये युग में प्रवेश कर रहा है

पीएम मोदी ने कहा कि समृद्धि पैसे से ही नहीं आती है, यह सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती से भी आती है। आज भारत आर्थिक, सांस्कृतिक और कई क्षेत्रों में बड़ी प्रगति कर रहा है। देश एक नये युग में प्रवेश कर रहा है।

अपनी विरासत को एक अभूतपूर्व ऊंचाई पर ले जाएं

पीएम मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपनी विरासत को एक अभूतपूर्व ऊंचाई पर ले जाएं, जिसमें श्री रामचंद्र मिशन और उससे जुड़े साधकों की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

ये भारत की आजादी का अमृतकाल है

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को गुलाम बनाने वालों ने भी हमारी असली ताकत ज्ञान, ध्यान, योग, आयुर्वेद पर हमला बोला था और इसका देश को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन अब समय बदल रहा है और भारत भी बदल रहा है। ये भारत की आजादी का अमृतकाल है।

यह भी पढ़ें – राजौरी में सैनिक मारे जा रहे हैं और पीएम तेजस में उड़ान भर रहे हैं : ओवैसी

Recent Posts

Advertisement

दूसरे समुदाय के दो लोगों पर मंदिर परिसर में पेशाब करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Akarabad News: अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना इलाके में स्थित एक प्राचीन मंदिर परिसर में…

June 26, 2024

Sonbhadra : जलाशय में नहाने गए दो लोग डूबे, एक का शव बरामद

Death due to Drowning: सोनभद्र के रिहंद जलाशय में नहाने उतरे दो युवक लापता हो…

June 26, 2024

संबित पात्रा का राहुल पर तंज… ‘संविधान की प्रति के प्रति हृदय में सम्मान होने से बचता है संविधान’

Sambit Patra to Congress: बुधवार को देश की संसद में उठा आपातकाल के मुद्दे पर…

June 26, 2024

Doda: डोडा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी…

Doda: जम्मू संभाग के जिला डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस…

June 26, 2024

MP : CM मोहन यादव ने मीसाबंदियों के लिए की कई घोषणाएं, किताबों में पढ़ाई जाएगी संघर्ष की कहानी

MP News: मध्यप्रदेश में सीएम हाउस में आपातकाल की 50वीं बरसी पर लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक…

June 26, 2024

Parliament: ‘उंगली किसी के तरफ उठाते हैं तो बाकी उंगलियां आपकी तरफ…’, विपक्ष की मांग पर चिराग पासवान बोले

Parliament: आज ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसी पर केंद्रीय…

June 26, 2024

This website uses cookies.